6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी बस चालक और टोल कार्मिकों के बीच हुआ पंगा

थाने में पुलिस ने सुलझाया मामला
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

निजी बस चालक और टोल कार्मिकों के बीच हुआ पंगा

उदयपुर/ गोगुंदा. कस्बे के जगलिया महुड़ी स्थित टोल प्लाजा में सोमवार रात सवारी बस चालक और निजी कंपनी के टोल कार्मिकों के बीच टोल वसूली का विवाद गहरा गया। शिकायत पर पहुंची पुलिस बस चालक को थाने ले आई, जहां आपसी समझौते के बीच विवाद का अंत हुआ।
हुआ यूं कि सायरा से सूरत को चलने वाली निजी बस चालक ने टोल केंद्र पर टोल देने से इनकार किया। इससे टोल संचालक एवं कार्मिकों का बस चालक से विवाद गहरा गया। इस बीच टोल केंद्र पर वाहनों का जमघट लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से जाम हटवाया और दोनों पक्षों को लेकर थाने आई। वहां दोनों पक्षों के बीच समझाइश के बाद विवाद का खात्मा हुआ। बता दें कि टोल प्लाजा से आगे सायरा गांव सहित अन्य गांवों में जाने का मार्ग है। टोल सड़क का उपयोग नहीं करने के कारण वाहन चालक टोल देने से बचते हैं। ऐसा विवाद आए दिन होता है। इधर, टोल मैनेजर रोशनलाल यादव ने बताया कि टोल राशि को लेकर निजी बस चालक से विवाद हुआ था। पुलिस की समझाइश के बाद विवादित मामला सुलझ गया।