5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र की भाजपा सरकार ने हिंदुओं को आपस में लड़ाने का काम किया है — सुखदेव सिंह गोगामेडी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
karni saina

केंद्र की भाजपा सरकार ने हिंदुओं को आपस में लड़ाने का काम किया है — सुखदेव सिंह गोगामेडी

उदयपुर

आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विभिन्न मुद्दों को लेकर श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना उज्जैन में 16 सितंबर को एक विशाल कार्यक्रम करने जा रही है। इस कार्यक्रम में राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना के 19 राज्यों के कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर उदयपुर में श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने पत्रकारों से बातचीत की। उज्जैन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सुखदेव सिंह गोगामेडी ने साफ किया कि राजस्थान में चाहे पद्मिनी का मुद्दा हो या आनंदपाल का सभी मामलों में श्री राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना अग्रणी रही है। उप चुनाव के दौरान राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना ने जो कहा था वह कर दिखाया है। ऐसे में अब आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव से पहले राजपूत राष्ट्रीय करणी सेना के मुद्दों पर चाहे भाजपा हो या कांग्रेस अपना रुख साफ नहीं करती है तो सभी राजपूत समाज के संगठनों को एक मंच पर लाकर विचार विमर्श किया जाएगा।

दलितों के खिलाफ स्वर्ण को खड़ा कर दिया..
इस दौरान सुखदेव सिंह गोगामेडी ने यह भी कहा कि देश में आरक्षण के नाम पर पिछडो को लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई लेकिन दूसरी और स्वर्ण समाज के लोगों के साथ पिछले 60 सालों में जिस तरह से व्यवहार किया गया है, उससे यह साफ हो गया कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस सभी ने स्वर्ण समाज पर अत्याचार करने का काम किया है। इतना ही नहीं केंद्र की भाजपा सरकार ने हिंदुओं को आपस में लड़ाने का काम किया है। एसटी एससी एक्ट में परिवर्तन कर दलितों के खिलाफ स्वर्ण को खड़ा कर दिया। गोगामेडी ने उदाहरण देते हुए साफ किया कि एससी एसटी एक्ट में जिस तरह से परिवर्तन किया उसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ शिकायत आई उसके बाद वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई, इससे यह साफ हो गया कि इस देश में दो कानून बने हुए हैं। एक कानून नेताओं के लिए है और दूसरा कानून आमजन के लिए है। इसलिए इस तरह के कानून को इस देश में नहीं चलने देंगे।

स्वर्ण समाज सरकार का संशोधन कर देगें..
गोगामेडी ने आरक्षण के मुद्दे पर साफ किया कि आरक्षण सरकारी भीख में नहीं दे रही है आरक्षण पर स्वर्ण समाज का पूर्ण रूप से अधिकार है और वह हम लेकर रहेंगे। अगर सरकारें आरक्षण नहीं देती हैं तो हम लगातार लड़ते रहेंगे और एसटी एससी एक्ट में अगर सरकार संशोधन नहीं करती है तो 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में स्वर्ण समाज सरकार का संशोधन कर देगें।