5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : बलात्‍कार के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर यहां न‍िकाली रैली, बाजार रहे बंद..

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
rape with minor girl

बलात्‍कार के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर यहां न‍िकाली रैली, बाजार रहे बंद

शंकर पटेल/गींंगला. उदयपुर जिले के सलूंबर थाना क्षेत्र के गींंगला गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन बकरी चराने गई एक 11 वर्षीय बालिका के साथ बलात्‍कार के चौथे दिन शनिवार तक भी दरिंदे को गिरफ्तार नहीं क‍िया जा सका। ऐसे में शनिवार सुबह रावत मीणा समाज सहित कांग्रेस भाजपा व्यापार मंडल नवयुक मंडल मित्र मंडल आदि संगठनों के कार्यकर्ता पदाधिकारी ग्रामीण एकत्रित हुए और जल्द से जल्द बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही कस्बे में रैली निकाली। रैली में बलात्कारियों को गिरफ्तार करो.. फांसी दो.. आदि नारे लिखे तख्तियों के साथ पूरे कस्बे में घूमे।

इस दौरान सभी ने अपनी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान स्वत: स्फूर्त बंद रखे तथा घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इधर , सूचना पर थाना अधिकारी प्रभुलाल मय जाप्ता यहां पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाइश करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से लेते हुए हर संभव कोशिश कर रही है और जल्द ही आरोपी पकड़ में आ जाएगा। बस धैर्य रखें और पुलिस का सहयोग करें। इस दौरान गींंगला सरपंच मोहनलाल मीणा, उपसरपंच नाथू लाल, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, रावत समाज संगठन के अध्यक्ष मांगीलाल मीणा, राजेंद्र पांडे, जमक लाल लाल, केवा राम पटेल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

READ MORE : मासूम बाल‍िका से बलात्‍कार का आरोपी अब भी पुल‍िस की ग‍िरफ्त से दूर.. संदिग्धों से पूछताछ

इस दौरान पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने कहा कि कल का दिन और है अन्यथा फिर से आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने बयान दिया कि एक तरफ जहां वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री गौरव यात्रा निकाल रही है, वहीं दूसरी ओर बालिकाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं और अपराधी पकड़ में भी नहीं आ रहे हैं । अगर यहां किसी मंत्री या विधायक की भैंस या कुत्ता भी गुम हो जाता तो पुलिस छान मारती लेकिन इसे क्यों नहीं। वहींं रावत मीणा समाज संगठन के अध्यक्ष सेमल सरपंच मांगीलाल मीणा ने कहा कि अभी तक क्षेत्रीय विधायक ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। जल्द से जल्द कार्रवाई हो अन्यथा समाज आंदोलन पर उतरेगा। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन एक 11 वर्षीय बालिका खेत में बकरियां चराने के दौरान एक दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई और उसे गींंगला से सलूंबर और सलूंबर से उदयपुर रेफर की गई।