4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में वाजपेयी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी से भाजपा खफा, दी रिपोर्ट

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Social Media

Social Media

उदयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी से खफा उदयपुर शहर भाजपा की रिपोर्ट पर सूरजपोल थाने में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने फेसबुक पर की गई इस अशोभनीय टिप्पणी को साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाला बताते हुए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वाजपेयी के निधन को लेकर और उनके साथ प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल कल्याणसिंह, लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करते हुए माहौल भड़काने की कोशिश की गई है। पुलिस ने शाम को प्रार्थी को बुलाकर विस्तृत रिपोर्ट लेकर आईटी सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।

वाजपेयी के अन्तिम संस्कार में राजे समेत कई नेता हुए शामिल
मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे शुक्रवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इससे पहले वाजपेयी के कृष्णा मेनन मार्ग स्थित निवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी और प्रदेश की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। केन्द्रीय मंत्री परिषद में शामिल राजस्थान के मंत्रियों, राजस्थान मंत्रिपरिषद के सदस्यों तथा प्रदेश के सांसदों-विधायकों ने भी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को वाजपेयी का भावपूर्ण स्मरण किया गया, सुबह से शाम तक उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करने के लिए नेताओं का तांता लगा रहा। इस दौरान कार्यालय में सन्नाटा छाया रहा। नेता हो या कार्यकर्ता, दुखी मन से वाजपेयी को याद करते रहे। विधायक ज्ञानदेव आहूजा, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रौन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सुन्दरलाल, राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसबीर सिंह, एडिशनल सॉलिसीटर जनरल ऑफ इण्डिया राजदीपक रस्तोगी, राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सैनी, प्रदेश महामंत्री वीरमदेव सिंह समेत बड़ी संख्या में आए नेताओं ने वाजपेयी को याद किया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि पुरोधा वाजपेयी के निधन से भारतीय राजनीति में बड़ा शून्य पैदा हुआ है, जिसकी क्षतिपूर्ति असंभव है।