15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert For Rajasthan: ठंडी हवाओं के साथ 2 दिन तक बारिश का होगा अटैक, IMD की नई चेतावनी जारी

Rain Alert For Rajasthan : देश के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी होने और ठंडी हवाएं बहने से प्रदेश में सर्दी बढ़ी है। लेकसिटी में भी दिन में ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का अहसास बना रहा। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सोमवार रात अब तक की सबसे सर्द रात रही।
less than 1 minute read
Google source verification
latest_rain_alert_for_rajasthan_1.jpg

Rain Alert For Rajasthan : देश के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी होने और ठंडी हवाएं बहने से प्रदेश में सर्दी बढ़ी है। लेकसिटी में भी दिन में ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का अहसास बना रहा। इससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सोमवार रात अब तक की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक सर्द हवाओं का असर बना रहेगा। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद सर्दी और बढ़ेगी।

उदयपुर में मंगलवार को सुबह से सर्द हवाओं का प्रभाव रहा। दिन में धूप खिली रही, लेकिन हवाओं से गलन का असर रहा। शाम को फिर से सर्दी तेज हुई और रात तक सर्दी का प्रभाव बढ़ गया। मौसम केंद्र डबोक के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री से. दर्ज किया गया। इसमें पिछले 5 दिनों में 3.2 डिग्री की गिरावट हुई। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.9 से लुढ़ककर 7.9 डिग्री से. दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Weather Update : फिर लौट कर आया पश्चिमी विक्षोभ, राजस्थान में सर्दी को लेकर बड़ा अलर्ट जारी

22 तक मौसम शुष्क, सक्रिय होगा विक्षोभ
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार फिलहाल उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र पर प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। 22 दिसम्बर तक मौसम शुष्क रहेगा। 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिससे प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें- IMD rain Alert : फिर लौट कर आने वाली है बारिश, दो दिन करेगी बेहाल, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी