5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर हो या ढाणी… शादी समारोह जैसे सज रहे जिले में मतदान केंद्र…

rajasthan assembly election 2018
2 min read
Google source verification
modern polling booths

शहर हो या ढाणी... शादी समारोह जैसे सज रहे जिले में मतदान केंद्र...

उदयपुर. स्वीप नवाचार के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों को पंचायतें अपने स्तर पर सजा रही है। इन केंद्रों के शादी समारोह जैसे सजाया जा रहा है। सबसे बड़ी बात मतदान केंद्रों को सजाने के लिए निर्वाचन आयोग से राशि नहीं ली जा रही। इन्हें पंचायतकर्मी अपने स्तर पर भामाशाहों और पंचायत के मद से सजा रहे हैं। ऐसा ही नजारा गोगुन्दा पंचायत की ग्राम पंचायत लोसिंग में दिखाई दे रहा है। ग्राम विकास अधिकारी हेमंत पालीवाल ने बताया कि ग्राम पंचायत लोसिंग के भाग संख्या 142-143 को शानदार तरीके से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए भी कई नवाचार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत के सभी ग्राम, भागलों, मोहल्लों में मतदान की अपील तथा थीम सोंग का प्रचार-प्रसार लाउड स्पीकर के माध्यम से किया जा रहा है।

शहर में भी सज रहे मतदान केंद्र
शहर में तीन बूथों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। इनमें राबाउमाविद्यालय पुलां भाग संख्या 21 को दिव्यांग बूथ बनाया गया है। इसे विशेष रूप से लाल और सफेद टेंट से सजाया गया है। इसी प्रकार भूपालपुरा स्थित सेंट पॉल स्कूल में भाग संख्या 54 और 55 को भी विशेष रूप से सजाया जा रहा है। यहां बूथ संख्या 54 महिला बूथ है। इस पर मतदान के लिए सभी महिला अधिकारी लगाई जाएंगी। इसी प्रकार बूथ संख्या 55 आदर्श मतदान केंद्र है। ऐसे में दोनों ही बूथों को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। इन बूथों पर मतदाताओं का पारंपरिक रूप से स्वागत भी होगा और मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

READ MORE : आचार संहिता के भंवर में कुछ फंसे, कुछ निकले, छोटी मछलियों का शिकार, बड़ी अभी बाकी...

इस बार ये विशेष
1. समस्त मतदाताओं के परिवार को मत डालने का आमन्त्रण पत्र और पीले चावल घर-घर भिजवाए गए।
2. मतदान दिवस पर आने वाले समस्त मतदाताओं का तिलक व मेवाड़ी उपरणा पहना कर स्वागत किया जाएगा।
3. मतदाताओं के लिए प्रतीक्षालय बनवाया गया है।
4. मतदाताओं के लिये सेल्फी कॉर्नर बनवाया गया है।
5. दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्रों पर लाने व ले जाने तथा मतदान केन्द्र तक पहुंचने के लिए रेम्प एवं व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है।