
प्रमोद सोनी/उदयपुर.आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने आज महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है । इसके तहत उदयपुर में प्रदेश के गृहमंत्री और प्रदेश बीजेपी के नंबर दो के नेता गुलाबचंद कटारिया ने अपने गृह क्षेत्र के घरों में जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्थन मांगा । इस अभियान के तहत आज कटारिया ने उदयपुर शहर शहर के वार्ड नंबर 15 से इस महा जनसंपर्क अभियान का आगाज किया । इस दौरान गृहमंत्री कटारिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्येक घर में जाकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पिछले 5 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा सभी को दे रहे हैं । भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस अभियान के तहत विकास कार्यों के पेंपलेट छपाए गए हैं जो कि हर घर तक पहुंचाया जा रहे हैं । जनसंपर्क अभियान के दौरान कटारिया के साथ यूआईटी चेयरमैन रविंद्र श्रीमाली सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे । आपको बता दें कि इस अभियान के माध्यम से कटारिया आज दिन भर शहर के अलग-अलग वार्डो का दौरा कर घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए जनसंपर्क करेंगे ।