8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्‍थान गौरव यात्रा 5 अगस्‍त को करेगी उदयपुर ज‍िले में प्रवेश, जानें म‍िनट टू म‍िनट कार्यक्रम…

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
rajasthan gaurav yatra

गौरव यात्रा

मुकेश ह‍िंगड़/उदयपुर . विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री की 4 अगस्त से प्रस्तावित राजस्थान गौरव यात्रा के साथ ही अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा करवाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का कार्यक्रम तैयार कर दिया गया है इसमें उदयपुर शहर व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सीएम की यात्रा फिलहाल नहीं जाएगी। भाजपा में अक्टूबर में मोदी या शाह के कार्यकम को लेकर चर्चा तो शुरू हुई है मगर क्या कार्यक्रम होगा, यह कहां रखा जाएगा, कितनी भीड़ बुलाई जाएगी और दोनों में किसको बुलाया जाएगा, यह सब अभी तय नहीं हुआ है। इधर, मुख्यमंत्री की यात्रा के विधानसभा वार विस्तृत कार्यक्रम अंतिम रूप देते हुए तैयार कर दिया है, इसमें उदयपुर शहर व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग स्वागत जरूर किया जाएगा लेकिन इस क्षेत्र में सीएम की यात्रा नहीं होगी। पार्टी इसके लिए अक्टूबर में जो संभागीय मोदी या शाम की सभा करेगी उसमें इन दोनों विधानसभा को शामिल किया जाएगा।


बडग़ांव से सीधे झाड़ोल जाएगी यात्रा
राजे की यात्रा का उदयपुर जिले में प्रवेश पांच अगस्त को होगा। मुख्यमंत्री की यात्रा का पांच अगस्त को बडग़ांव मंडल के कलेड़ा में स्वागत किया जाएगा। वहां पर बडग़ांव मंडल के कलेडा, इसवाल व लोसिंग के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया जाएगा। सीएम वहां से सीधे गोगुंदा जाएगी।

READ MORE : मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा नहीं आएगी उदयपुर, नरेन्द्र मोदी या अमित शाह आएंगे!


लोसिंग से उदयपुर में प्रवेश करेगी यात्रा
- 5 अगस्त : यात्रा सुबह साढ़े दस बजे लोसिंग से उदयपुर जिले में प्रवेश करेगी। वहां से गोगुंदा यात्रा जाएगी, जहां पर सभा होगी। बाद में यात्रा बगडून्दा, देवास होते हुए झाड़ोल जाएगी जहां पर सभा होगी। बाघपुरा, मादड़ी, सागवाड़ा की पाल, ऋषभदेव होते हुए खेरवाड़ा पहुंचेगी, जहां सभा होगी। रात्रि विश्राम डूंगरपुर में होगा। ऐसी जानकारी है कि सीएम गोगुंदा से हैलीकॉफ्टर के जरिए खेरवाड़ा जा सकती है। ऐसे में बीच के गांव में स्वागत के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।
- 10 अगस्त : यात्रा वापस उदयपुर जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा 12 बजे भींडर पहुंचेगी, जहां सभा होगी। इसके बाद खेरवाड़ा, भटेवर, वल्लभनगर होते हुए मावली पहुंचेगी जहां सभा होगी। इसके बाद डबोक में यात्रा का स्वागत होगा।

यात्रा एक नजर में
- 7 दिन का कार्यक्रम रहेगा
- 23 विधानसभा क्षेत्र होंगे कवर
- 18 आमसभा यात्रा में होगी
- 886 किलोमीटर होगी यात्रा