5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री की राजस्थान गौरव यात्रा नहीं आएगी उदयपुर, नरेन्द्र मोदी या अमित शाह आएंगे!

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
pm narendra modi

नरेन्द्र मोदी या अमित शाह उदयपुर आएंगे!

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर . विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री की 4 अगस्त से प्रस्तावित राजस्थान गौरव यात्रा के साथ ही अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा करवाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का कार्यक्रम तैयार कर दिया गया है, इसमें उदयपुर शहर व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सीएम की यात्रा फिलहाल नहीं जाएगी।
भाजपा में अक्टूबर में मोदी या शाह के कार्यकम को लेकर चर्चा तो शुरू हुई है मगर क्या कार्यक्रम होगा, यह कहां रखा जाएगा, कितनी भीड़ बुलाई जाएगी और दोनों में किसको बुलाया जाएगा, यह सब अभी तय नहीं हुआ है।
इधर, मुख्यमंत्री की यात्रा के विधानसभा वार विस्तृत कार्यक्रम अंतिम रूप देते हुए तैयार कर दिया है, इसमें उदयपुर शहर व ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग स्वागत जरूर किया जाएगा लेकिन इस क्षेत्र में सीएम की यात्रा नहीं होगी। पार्टी इसके लिए अक्टूबर में जो संभागीय मोदी या शाम की सभा करेगी उसमें इन दोनों विधानसभा को शामिल किया जाएगा।

READ MORE : उदयपुर के 104 केन्द्रों पर होगी आरएएस प्री परीक्षा, 5 अगस्त को होगी, 30 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी लेंगे भाग

राजसमंद में हो रही तैयार‍ियां

राजस्थान गौरव यात्रा में राजसमंद शहर को गौरवमयी दिखाने के लिए नगरीय निकाय के साथ जिला प्रशासन ने भी मशक्कत शुरू क दी। सडक़ सुदृढ़ीकरण के साथ साफ, सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के संभावित रूट में आने वाले तमाम शौचालयों की गन्दगी हटाने के साथ ही रंग रोगन कर चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। । 4 अगस्त को जेके स्टेडियम राजसमंद में भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आगमन को लेकर पूरा जिला प्रशासन का प्रशासनिक अमला वीआईपी व्यवस्थाओं में जुट गया है।

इनका कहना है...
मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर संगठन और मंडल तैयारियों में जुटे हुए हैं। यात्रा का स्वागत बड़े स्तर पर किया जाएगा। प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अक्टूबर में कार्यक्रम को लेकर अभी चर्चा चल रही है, निर्णय होना बाकी है।
- दिनेश भट्ट, अध्यक्ष, भाजपा उदयपुर शहर
--
यात्रा का कार्यकम तय कर दिया है। उदयपुर में सभा नहीं है, उदयपुर शहर व ग्रामीण के साथ संभागीय कार्यक्रम अगले महीनों में किया जाएगा।
- गुलाबचंद कटारिया, संयोजक राजस्थान गौरव यात्रा