6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिर तोडऩे से बिगड़े रिश्ते पटरी पर आने लगे

  राज्य सरकार-आर.एस.एस... राजधानी में मंदिर शिफ्टिंग को लेकर सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच बिगड़े रिश्ते अब पटरी पर आने लगे हैं।  
2 min read
Google source verification
bjp

bjp

जयपुर. राजधानी में मंदिर शिफ्टिंग को लेकर सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच बिगड़े रिश्ते अब पटरी पर आने लगे हैं। भाजपा ने रिश्ते सुधारने की दिशा में ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भाजपा नेता इस बार प्रदेश स्तर पर ही नहीं, विधानसभा स्तर पर भी संघ के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनको अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले छह माह से भारती भवन भी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि संघ के प्रदेश के शीर्ष नेता भी मुख्यमंत्री के सम्पर्क में हैं। संघ की जितनी भी मांगें हैं, उनको भी जल्द से जल्द पूरा किया जाने के निर्देश दिए गए हैं। नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी भी संघ के नेताओं के सम्पर्क में हैं और संघ से जुड़े संगठनों के लिए आए आवेदनों को जल्द से जल्द निपटारा करने में लगे हुए हैं।

विस्तारकों को दी जिम्मेदारी
इस बार भाजपा संघ से सीधे तौर पर जुडऩा चाहती है। इसी के चलते प्रदेश में विधानसभा वार बनाए गए विस्तारकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्थानीय संघ पदाधिकारियों से निरन्तर मुलाकात करें और उनकी बातों को सुनकर उनकी मांगों या शिकायतों को प्रदेश संगठन से अवगत करवाएं।

मंदिर प्रकरण से बिगड़े थे रिश्ते

मेट्रो के चलते सरकार ने जयपुर में मंदिरों को शिफ्ट किया था। इस मुद्दे पर संघ सड़कों पर आ गया था और एक दिन का बंद भी किया था। इसके बाद संघ के रिश्ते सरकार से बिगड़ते ही चले गए। मामला नागपुर तक भी पहुंच गया था। आरएसएस के बड़े पदाधिकारी कृष्णगोपाल तक जयपुर आए थे। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनूस खान के घर से मंदिर को बाहर शिफ्ट करने पर नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद मंदिर फिर से मंत्री के सरकारी निवास में शिफ्ट करना पड़ा था। झालावाड़, डीडवाना समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी संघ का सरकार से सीधा टकराव हो गया था। इन सभी के चलते संघ और सरकार में संवाद तक की कमी आ गई थी। संवाद फिर से स्थापित करने की कोशिशें पिछली बार मंत्रिमण्डल के विस्तार के बाद शुरू हुई थीं।

जमीन देकर नाराजगी दूर करने की कोशिश

-डॉ. हेडगेवार स्मृति संस्थान को फलौदी में

-विद्या भारती संस्थान, विद्या निकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय राजसमंद में।
-विवेकानंद आदर्श विद्या मंदिर, झालरापाटन में।

-विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा में।

-श्रीमती नारायणी देवी मूंदड़ा केशव आदर्श विद्या मंदिर को सरवाड़ में।

-विद्या भारती शिक्षा संस्थान, माण्डलगढ़।
-आदर्श विद्या मंदिर, शिवगंज सिरोही को।

-आदर्श विद्या मंदिर, राजापार्क को।

-आदर्श विद्या मंदिर रघुनाथसर कुआं को नगर विकास न्यास, बीकानेर द्वारा भूमि आवंटन।

-सेवा भारती भीलवाड़ा को।
-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जोधपुर को भूमि आवंटन नियमितिकरण।

-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,कोटा को आवंटित भूमि की दर में रियायत।