समय कम होने के चलते यात्रा के किलोमीटर बढ़ाए गए हैं। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की सवा सौ से ज्यादा सभाएं होंगी। उदयपुर संभाग में यह यात्रा चार अगस्त से दस अगस्त तक रहेगी। इस दौरान 23 विधानसभा क्षेत्रों में यह यात्रा जाएगी। 18 जनसभाएं होंगी और 886 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। चार अगस्त को होने वाली सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मौजूद रहेंगे। यात्रा को लेकर बुलाई गई बैठक में कटारिया के अलावा संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, यात्रा के सह संयोजक अशोक परनामी, मंत्री राजेन्द्र राठौड़, यूनुस खान, किरण माहेश्वरी, श्रीचंद कृपलानी, बाबू लाल वर्मा, औंकार सिंह लखावत, श्रीकृष्ण पाटीदार समेत अन्य नेता मौजूद थे।