6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा में शामिल होने के बाद उदयपुर पहुंचे विश्वराजसिंह मेवाड़, चुनाव लड़ने पर बोली बड़ी बात

भाजपा में शामिल हुए पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य विश्वराजसिंह (Vishvaraj Singh mewar) ने कहा कि मैं कहीं से किसी का हक छीनने नहीं आया हूं, मुझे पता है कि किसी का हक छीन जाता है तो क्या होता है?

2 min read
Google source verification
vishvaraj_singh_mewar.jpg

उदयपुर। भाजपा में शामिल हुए पूर्व मेवाड़ राजपरिवार के सदस्य विश्वराजसिंह (Vishvaraj Singh mewar) ने कहा कि मैं कहीं से किसी का हक छीनने नहीं आया हूं, मुझे पता है कि किसी का हक छीन जाता है तो क्या होता है? मेरे लिए पार्टी जो काम तय करेगी वो सेवा करुंगा। नाथद्वारा सीट पर चुनाव लड़ने (Rajasthan Assembly Election 2023) के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता, जो भी पार्टी तय करेगी वो होगा।

दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मेवाड़ बुधवार सुबह उदयपुर पहुंचे। आते ही उन्होंने सबसे पहले समोरबाग घर पहुंचकर मां निरुपमा कुमारी से आशीर्वाद लिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी में शामिल होने के बाद बहुत काम करना है।

उन्होंने कहा कि मेरी क्या भूमिका रहेगी, यह पार्टी तय करेगी। उदयपुर पहुंचने पर सभी के चेहरे पर जो उत्साह व खुशी नजर आ रही है, उससे लगता है कि मैंने सही निर्णय लिया है। इससे पूर्व मेवाड़ का एयरपोर्ट व समोरबाग में स्वागत किया गया।

मंगलवार को विश्वराज सिंह और करनी सेना के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह कालवी के बेटे भवानी सिंह कालवी ने भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह और लोक सभा सांसद दिया कुमारी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में इन दोनों नेताओं को भाजपा में शामिल कराया।

दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में बदलाव तय है। चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद यह जॉइनिंग हो रही है और इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान में इनका बड़ा योगदान रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का जो संकल्प लिया है, उसमें राजस्थान की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है और राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने में आज की इस जॉइनिंग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें : पूरी रात जीप से चले थे सीएम, एक घंटा सोए और कोटा के लिए निकल गए

वहीं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन में आस्था रखते हुए इन दोनों नेताओं ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। इनके परिवार का एक इतिहास रहा है और भाजपा के साथ इनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा में शामिल होने के बाद विश्वराज सिंह ने कहा कि उनके पूर्वजों ने हमेशा सर्वसमाज की रक्षा और भलाई के लिए सोचा है और इसी सोच के साथ वह आज भाजपा से जुड़े हैं। मोदी सरकार आत्मविश्वास और दृढ़निश्चय के साथ आगे बढ़ रही है और जनता को भी काबिल और दूरदर्शी नेतृत्व का साथ देना चाहिए।