5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के सरकारी स्कूलों को मिल रहा जमकर दान, चूरू है नम्बर-1 तो उदयपुर चौंका देगा

Donate to a School in Rajasthan : डोनेट टू ए स्कूल के तहत राजस्थान के सरकारी स्कूलों को फरवरी माह में 1 करोड़ 38 लाख का दान मिला। इस दान पाने में चूरू जिला नम्बर है उदयपुर तो चौंका देगा। समझें पूरा मामला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Mar 2024, 2:11 PM IST

udaipur_government_school.jpg

Udaipur Government School

राजस्थान के डोनेट टू ए स्कूल के माध्यम से हर माह भामाशाहों से सरकारी स्कूलों को दान मिल रहा है। फरवरी माह में राजस्थान के स्कूलों को 1 करोड़ 38 लाख 60 हजार 450 रुपए का दान मिला है। दान के मामले में सबसे आगे चूरू जिला है। चूरू जिले को 18 लाख रुपए फरवरी महीने में मिले हैं। वहीं, उदयपुर जिले की बात करें तो उदयपुर के स्कूलों को 2 लाख 14 हजार 380 रुपए का दान मिला है। फरवरी माह में पूरे राजस्थान में 16303 ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुए, इसमें राजस्थान के सरकारी स्कूलों को 1, 38,60,450 रुपए मिले। इसकी जिलेवार रैंकिंग भी जारी की गई है।

राजस्थान में पहले स्थान पर चूरू, दूसरे स्थान पर सवाई माधोपुर और तीसरे स्थान पर झुंझुनूं जिला है। उदयपुर संभाग की बात करें तो टॉप 10 जिलों में केवल बांसवाड़ा शामिल है। वहीं, 11वें स्थान पर चित्तौड़गढ़, 13वें पर डूंगरपुर, 17वें पर राजसमंद, 20वें पर प्रतापगढ़ और 21वें पर उदयपुर है। वहीं, प्रदेश में सबसे कम दान सिरोही को मिला है।

यह भी पढ़ें - सीएम भजनलाल का नया निर्देश, अब इस खेल सर्टिफिकेट से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

यह भी पढ़ें - School Holidays in March 2024 : मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें