5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Holidays in March 2024 : मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

School Holidays in March 2024 : राजस्थान में मार्च माह में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे। जानें कब स्कूल खुलेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Mar 2024, 4:54 PM IST

school_holidays_in_march_2024.jpg

School Holidays in March 2024

School Holidays in March 2024 : राजस्थान में मार्च का महीने में स्कूल के छात्र—छात्राओं के साथ टीचरों की भी बल्ले-बल्ले है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों की छुट्टियों के नए कैलेंडर के अनुसार मार्च माह में स्कूलों में कई अवकाश रहेंगे। मार्च 31 का महीना है। मार्च महीने में कितने दिन स्कूल बंद रहेगा, इस सवाल का इंतजार जहां छात्र-छात्राओं को है वहीं टीचर भी यह जानना चाहते हैं। तो मार्च माह में राजस्थान के स्कूलों में 9 दिन अवकाश रहेगा। मार्च महीने में कुल 5 रविवार हैं। जिनमें 3 मार्च, 10 मार्च, 17 मार्च, 24 मार्च और 31 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे। अब 3 मार्च का रविवार जा चुका है। तो इस प्रकार अब रविवार की 4 छुट्टियां बाकी हैं। इसके साथ ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूलों की छुट्टियों के नए कैलेंडर के अनुसार चार त्योहार पड़ रहे हैं। जिस वजह से मार्च महीने में कुल 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे। मार्च माह में छात्रों और टीचरों की बल्ले-बल्ले है। इसमें 3 मार्च के रविवार की छुट्टी हो चुकी है।

मार्च में 4 सार्वजनिक व 1 ऐच्छिक अवकाश पड़ेंगे

स्कूलों की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार मार्च में 4 सार्वजनिक अवकाश है। जिसमें महाशिवरात्रि 8 मार्च, होलिका दहन 24 मार्च, धुलंडी 25 मार्च और गुड फ्राइडे 29 मार्च को होगा। कैलेंडर के अनुसार इन 4 दिन स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी। इस प्रकार मार्च माह में आज से कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेगा। इस माह एक ऐच्छिक अवकाश 5 मार्च को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती की वजह से होगा।

यह भी पढ़ें - यूजीसी की नई गाइडलाइन, छात्र अब पढ़ाई के साथ करेंगे कमाई, मिलेगा क्रेडिट