1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime : युवती ने प्यार के लिए मना किया तो युवक को आया गुस्सा, घर में घुसकर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मां भी झुलसी

Rajasthan Crime : उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसकर युवती और उसकी मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Udaipur Crime Girl rejection young man Angered entered house doused petrol Fire

फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Crime : उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते घर में घुसकर युवती और उसकी मां पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे युवती और उसकी मां झुलस गई। युवक खुद भी झुलस गया। तीनों को एमबी चिकित्सालय भर्ती करवाया है।

इनकार करने पर भी युवक नहीं मान रहा था

पुलिस ने बताया कि अम्बा फला निवासी युवती सुंदरवास इलाके में फाइनेंस कंपनी में काम करती थी। पास में ही काम करने वाले ओगणा निवासी सीताराम उर्फ हितेश मीणा का संपर्क हुआ। वह युवती को परेशान करने लगा। इनकार करने पर भी युवक नहीं मान रहा था।

पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया

पुलिस ने आगे बताया कि युवती 19 सितम्बर को घर आई तो युवक घर पहुंच गया और युवती पर पेट्रोल छिड़क दिया। शोर मचाने पर उसकी मां आई तो आरोपी ने उस पर भी पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। युवक के भी हाथ-पांव झुलस गए। लोगों ने जैसे-तैसे आग बुझाकर एमबी चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Story Loader