
शादी के नाम पर ठगी (फोटो- पत्रिका)
गोगुंदा (उदयपुर): सायरा थाना क्षेत्र के एक युवक को शादी करवाने का झांसा देकर एक महिला और उसकी साथी ने दो लाख रुपए ठग लिए। पुलिस के अनुसार, रोयडा सायरा निवासी लाल सिंह पुत्र भैरू सिंह ने वावडियों की भागल करदा निवासी देवी सिंह पुत्र गोप सिंह व घणावल सायरा निवासी सुखा कुंवर पुत्री अम्बाव सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दी।
रिपोर्ट में बताया कि डेढ़ महीने पूर्व देवी सिंह की शादी उसके परिवार में ही हुई थी। उसने कहा कि वह लाल सिंह की शादी करवा सकता है और इसके बदले रुपए खर्च होंगे। हामी भरने पर देवी सिंह ने कहा कि एक लड़की सुखा कुंवर है, जो अविवाहित है, उसकी शादी तुम्हारे साथ करवा सकता हूं। लेकिन तुम्हें दो लाख रुपए देने पड़ेंगे।
प्रार्थी के सहमति देने पर देवी सिंह ने प्रार्थी को सुखा कुंवर के नंबर देकर रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसी नंबर पर देवी सिंह ने सुखा कुंवर नाम की महिला से बात करवाई। सुखा कुंवर ने भी अपने आप को अविवाहित होना बताया और प्रार्थी के साथ शादी करनी बात कही।
इस पर प्रार्थी ने विश्वास कर देवी सिंह और सुखा कुंवर के कहने पर 50 हजार रुपए ट्रांसफर किए। उसके बाद उसने 1.50 लाख रुपए महिला और उसके साथी को भानपुरा रोड पर दिए।
15 मई को देवी सिंह प्रार्थी के पास आया और बताया कि सुखा बीमार हो गई है, उससे बात करो तो प्रार्थी ने सुखा से बात की। उसने बताया कि वह उदयपुर चिकित्सालय में भर्ती है, उसे तुरंत 5 हजार रुपए की जरूरत है, इस पर प्रार्थी ने 5 हजार रुपए और डाले। इसके बाद देवी सिंह ने प्रार्थी को कहा कि सुखा कुंवर 3 लाख रुपए और मांग रही है। तभी वह शादी करेगी। प्रार्थी ने इतने रुपए नहीं होने बात कही और वह शादी नहीं करना चाहती है तो उसके 2 लाख 5 हजार रुपए वापस करने को कहा।
इस पर देवी सिंह ने रुपए देने से मना कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि सुखा कुंवर शादीशुदा है और उसके संतान भी है। देवी सिंह और सुखा कुंवर ने प्रार्थी से धोखे से पैसा गठने के लिए ही संपर्क किया। इधर, पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Updated on:
12 Jul 2025 11:39 am
Published on:
12 Jul 2025 11:38 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
