4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : निष्पक्षता के साथ पालन करावें आचार संहिता का, राज्य के मुख्य सचिव ने द‍िए निर्देश

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
BJP announced candidates

भाजपा में तीन विधानसभाओं में फंसा पेंच, कांग्रेस का कार्ड बाकी

धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. राज्य के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने संभाग के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक में कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते समय निष्पक्षता का भी पूरा ध्यान रखे। वे दोपहर में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सचिवालय सभागार में हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसके अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक ओपी गलहोत्रा, संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा एवं पुलिस महानिरीक्षक विशाल बंसल भी उपस्थित थे।गुप्ता ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक ने अन्य राज्यों की सीमा से लगते नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर पुख्ता निगरानी के निर्देश दिए। चुनाव के दौरान नियमित फ्लेग मार्च करने एवं सामुदायिक बैठके आयोजित करने को भी कहा। उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी बिष्णुचरण मल्लिक ने नवाचार के बारे में जानकारी दी। ------उदयपुर और कोटा संभाग के निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षणउदयपुर. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार को राजस्थान कृषि महाविद्यालय में उदयपुर और कोटा संभाग के सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का विधानसभा चुनाव के बेहतर संचालन के लिए प्रशिक्षण संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीसी गुप्ता सहित कई अधिकारियों ने प्रदान किया।प्रशिक्षण के प्रारम्भिक सत्र में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पीसी गुप्ता, नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर डीसी तोतला ने प्रशिक्षण में ईवीएम व वीवीपैट के संबंध में निर्वाचन अधिकारियों को जानकारी देने के साथ उनकी शंकाओं का समाधान किया। द्वितीय सत्र में ईवीएम व वीवीपैट का व्यवहारिक प्रशिक्षण नीरज नागौरी ने दिया। नाम निर्देशन भरना, संवीक्षा, चिह्न आवंटन का प्रशिक्षण गुप्ता ने दिया। एनआईसी के अतिरिक्त तकनीकी निदेशक डॉ. मजहर हुसैन ने इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट सिस्टम के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में दोनों संभागों के सभी जिलों के जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम संयोजक राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर ओपी बुनकर व डॉ. महामाया प्रसाद चैबीसा थे।