
आज मनाया जाएगा रक्षाबंधन पर्व...महिलाएं कर सकेंगी रोडवेज में यात्रा मुफ्त
उदयपुर. भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन रविवार को मनाया जाएगा। पर्वके एक दिन पूर्व शहर की सड़कों पर काफी भीड़ रही। मिठाइयों और राखियों के काउंटर पर दिनभर विशेष भीड़ रही। इधर शहर के प्रमुख मार्गों पर रह-रहकर पूरे दिन जाम लगता रहा।रक्षाबंधन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। भाई-बहन का यह पावन पर्व विवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस पर्व की तैयारियों में लोग कई दिनों से व्यस्त है। पर्व को लेकर शनिवार को विशेष खरीदारी की गई। इससे बाजारों में सुबह से देर रात तक विशेष भीड़ रही। राखियों के काउंटर के साथ ही मिठाइयों की दुकानों पर भी खरीदारों की विशेष भीड़ रही। दोपहर बाद मिठाइयों की कई दुकानों पर कतारें लगी। शहर के प्रमुख मार्गों पर पूरे दिन रहरहकर जाम लगता रहा। सूरजपोल, उदियापोल सहित कई चौराहों पर भी जामकी स्थिति रही।
खुब बिकी हलवाई की मिठाइयां
शहर में गत कुछ वर्षों से त्योहारों पर हलवाई अपने स्तर पर शुद्धमिठाइयां बनाकर बिक्री करते हैं। हलवाई से मिठाई खरीदने का दौर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। रक्षाबंधन के पर्व पर मिठाइयों की विशेष मांग रहती है। एेसे में कई हलवाइयों ने खोपरा पाक, काजूकतली, बेसन चक्की, बेसन के लड्डू सहित अन्य प्रकार की मिठाइयां बनाकर बिक्री की।
बसों में रही विशेष भीड़
रक्षाबंधन को लेकर बस स्टैंड पर शनिवार सुबह से विशेष भीड़ रही। यहां सेचलने वाली अधिकांश बसें पूरी भरी हुई निकली। सवारियों में अधिकांश महिला यात्री थी।
रोडवेज में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
राजस्थान रोडवेज ने रक्षाबंधन पर महिलाओं व बालिकाओं को नि:शुल्क यात्रा की सौगात दी है। कार्यकारी प्रबंधक (जनसंपर्क) सुधीर भाटी ने बताया कि सभी साधारण और द्रुतगामी बसों में राज्य की सीमा में नि:शुल्क यात्रा करवाई जाएगी। यह सुविधा वातानूकूलित, वोल्वो एवं अभा अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में लागू नहीं होगी। नि:शुल्क यात्रा 25 अगस्त रात 12 बजे से 26 अगस्त रात 12 बजे तक लागू होगी।
Published on:
26 Aug 2018 10:00 am
