9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
उदयपुर में यहां कुछ इस अनूठी तरीके से मह‍िलाओं व बाल‍ि‍काओंं ने मनाया रक्षाबंधन, देखें वीड‍ियो…
Play video

उदयपुर में यहां कुछ इस अनूठी तरीके से मह‍िलाओं व बाल‍ि‍काओंं ने मनाया रक्षाबंधन, देखें वीड‍ियो…

www.patrika.com/rajasthan-news

Google source verification

 

हेमंत आमेटा/भटेवर. उपखण्ड क्षेत्र के वल्लभनगर, भटेवर सहित विभिन्न कसबो एवं गांवों में भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास का पर्व रक्षाबंधन त्यौहार उमंग व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस पर्व की खास विशेषता यह रही क‍ि वल्लभनगर कस्‍बे की महिलाओंं व बालिकाओं ने एक नई पहल करते हुए पुलिस थानेे में जाकर पुलिस के जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। जिसमेंं ग्राम पंचायत वल्लभनगर के नेतृत्व में पुलिस जवानों को रक्षासूत्र बांधने का कार्यक्रम हुआ। इसमें गांव की महिलाओंं एवं बालिकाओं ने वल्लभनगर वृताधिकारी हिम्मत सिंह देवल, थाने के एएसआई महेंद्र सिंह सहित जवानों को तिलक, श्रीफल देकर कलाई पर रक्षासूत्र बांध मिठाई खिलाकर मंगल कामना की। इस पर पुलिस के जवानों ने बहनों की हर समय रक्षा करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पंचायत के सरपंच रूप गिरी गाेेस्वामी, उपसरपंच मंजू लौहार, वार्डपंच हेमेंद्र मालवीय के साथ कस्‍बे की महिलाएं व बालिकाएं मौजूद थी। रक्षाबंधन पर्व को लेकर वल्लभनगर, भटेवर एवं आसपास के गांवों में शुभ मुहूर्त में बहनों से अपने-अपने भाइयोंं को तिलक करके श्रीफल भेंट कर उनकी कलाई पर अटूट प्रेम, विश्वास का प्रतिक रक्षासूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। इसके बाद बहनों ने भाइयोंं की आरती उतार कर लंबी उम्र के लिए मंगल कामनाएं की। इस पर भाइयोंं ने भी अपनी-अपनी बहनों को उपहार देकर रक्षा करने का वचन दिया। इस पर्व को लेकर बाजारों, बस स्टैंड पर भीड़ जमा रही। जिसमे मिठाइयों की दुकानों, गारमेंट्स की दुकानों एवं राखियों के काउंटर पर दिनभर भीड़ रही।