
छत पर अकेली सो रही विवाहिता से गांव के युवक ने किया दुष्कर्म, मुंबई फोन कर पति को बताया
धरियावद. धरियावद थाने में रविवार को युवती से सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है। सीआई डूंगरसिंह चुंडावत के अनुसार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि चार माह पहले उसकी पुत्री को आरोपी खरताघाटी निवासी शैलेष मीणा एवं उसके दो अन्य साथी भांडला के निकट से वाहन में जबरन बैठाकर खुंता के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बाद में आरोपी युवती को खेड़पा (गुजरात) ले गए, जहां आरोपी शेलैष मीणा ने युवती को अपने रिश्तेदारों के यहां रखकर वहां भी उसके साथ बलात्कार किया।
इस दौरान पीडि़ता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर भागकर घर पहुंची तथा पिता एवं अन्य को आपबीती बताई। बाद में थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले में अनुसंधान पुलिस उप अधीक्षक सुरेंद्रकुमार कर रहे हैं।
Published on:
17 Jun 2019 09:06 pm
