9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
VIDEO : उदयपुर के सज्जनगढ़ बायो पार्क में बनाएंगे इन्टरप्रिटेशन सेंटर,  पर्यटकों को म‍िलेगी वन्‍यजीवों की जानकारी
Play video

VIDEO : उदयपुर के सज्जनगढ़ बायो पार्क में बनाएंगे इन्टरप्रिटेशन सेंटर, पर्यटकों को म‍िलेगी वन्‍यजीवों की जानकारी

जन्तुआलय विकास ट्रस्ट की बैठक संभागीय आयुक्त एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष भवानी सिंह देथा की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में हुई।

Google source verification

उदयपुर . जन्तुआलय विकास ट्रस्ट की बैठक सोमवार को संभागीय आयुक्त एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष भवानी सिंह देथा की अध्यक्षता में संभागीय आयुक्त कार्यालय में हुई। बैठक में उदयपुर में वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 (माह दिसंबर तक) कराए गए विकास कार्यों एवं करवाए जाने वाले कार्यों पर समीक्षा की गई। सदस्यों ने कार्यों पर चर्चा करते हुए जैविक उद्यान सज्जनगढ़ में हॉल्डिंग एरिया एवं विजिटर पथ पर वाइल्ड लाइफ सर्विलेन्स सिक्यूरिटी के लिए सीसीटीवी लगाने के कार्य का अनुमोदन किया। वन्यजीवों के संबंध में सम्पूर्ण भारत एवं प्रदेश की जानकारी के साथ मेवाड़ के वन्यजीवों की जानकारी पर्यटकों को उपलब्ध कराने के लिए पार्किंग क्षेत्र में निर्मित प्रशासनिक भवन के एक भाग में इन्टरप्रिटेशन सेंटर बनाने की सहमति दी गई। साथ ही सज्जनगढ़ जैविक उद्यान के लेण्डस्केप को विकसित करने के लिए सहमति दी गई। बैठक में यूआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग, मुख्य वन सरंक्षक राहुल भटनागर, मनोनीत सदस्य अरविंद सिंघल, डॉ. तेज राजदान सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। ट्रस्ट की सदस्य सचिव एवं उप वन संरक्षक हरिणी वी. ने प्रस्तावित कार्यों के संबंध में जानकारी दी।