4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचलों ने कर दी सभी हदें पार: बेटियों से हो रही छेड़छाड़ से खफा अभिभावकों ने स्कूल पर जड़ा ताला

school par jada taala बेटियों से छेडख़ानी का गुस्सा फूटा, राउमावि केजड़ में अभिभावकों ने जताई नाराजगी
2 min read
Google source verification
मनचलों ने कर दी सभी हदें पार: बेटियों से हो रही छेड़छाड़ से खफा अभिभावकों ने स्कूल पर जड़ा ताला

मनचलों ने कर दी सभी हदें पार: बेटियों से हो रही छेड़छाड़ से खफा अभिभावकों ने स्कूल पर जड़ा ताला

उदयपुर/ सराड़ा. school par jada taala केजड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मनचलों की ओर से छात्राओं के साथ होने वाली छेडख़ानी का विरोध शनिवार को गहरा गया। आक्रोशित अभिभावकों ने घटना के विरोध में सुबह के समय स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। साथ ही विद्यालय प्रशासन की उदासीनता से होने वाली अभद्रता को लेकर नाराजगी भी जताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना को लेकर उनकी ओर से विद्यालय प्रशासन को इस बारे में लगातार अवगत कराया जा रहा था। बावजूद इसके मामले को लेकर अनसुनी की गई। आरोप यह भी है कि अभिभावकों ने स्कूल के जिम्मेदारों को लड़कों की नामजद शिकायत की थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने मामले को लेकर जरा भी सुध नहीं ली। लोगों की नाराजगी के बीच थाने का जाप्ता भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्कूल का दरवाजा खुलवाया। बच्चों को कक्षाओं में भेजा। परिजनों की रिपोर्ट पर संस्था प्रधान ने आरोपी लड़कों की लिखित शिकायत थाना प्रभारी से की। तब जाकर लोग शांत हुए। विरोध जताने वालों में उप सरपंच पंकज चौबीसा, दल्लाराम पटेल, रमेश कलाल, एसएमसी अध्यक्ष तोलाराम मीणा व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

हुई थी कहासुनी
विद्यार्थियों के बीच शुक्रवार को कुछ कहासुनी हुई थी। इसी मामले में लोगों ने नाराजगी जताई है। रिपोर्ट पुलिस को दे दी है। अगली कार्रवाई पुलिस करेगी।
चंपालाल व्यास, संस्थाप्रधान, राउमावि केजड़

धमकी, छेडख़ानी व मारपीट
विद्यालय में आए दिन छेडख़ानी, धमकी और मारपीट जैसी घटनाएं हो रही हैं। स्कूल के जिम्मेदार मामले में मौन साधे हैं। घटनाओं से बालिकाएं सहमी हुई हैं। मजबूरी में अभिभावकों ने ये कदम उठाया।
तोलाराम मीणा, अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधक कमेटी केजड़

नहीं होगा बर्दाश्त
विद्यालय में बालिकाओं से गलत हरकतें कोई भी सहन नहीं करेगा। दोषी विद्यार्थियों को सजा मिलनी चाहिए। विद्यालय में अनुशासन बना रहे। school par jada taala इसके लिए ग्रामीणों का आक्रोश सही है।
रमेश मीणा, सरंपच, केजड़