4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झीलों की नगरी में सीजन की सबसे तेज बरसात, खुशनुमा हुआ मौसम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
udaipur news

झीलों की नगरी में सीजन की सबसे तेज बरसात, खुशनुमा हुआ मौसम

उदयपुर. उपखण्ड क्षेत्र वल्लभनगर के विभिन्न स्थानों सोमवार को सुबह से तेज गर्मी के बाद दोपहर को आसमान से झमाझम बारिश की जड़ी लग गई। इसी बीच उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इस सीजन की सबसे तेज बरसात का दौर चला। उपखण्ड क्षेत्र में वल्लभनगर सहित भटेवर, नवानिया, रुन्डेडा, तारावट, मोरझाई, धारता, धमानिया, करणपुर, महाराज की खेड़ी, खालातोड़, खोखरवास, जोर जी का खेड़ा, रणछोड़पुरा, ढावा, फाचर, दरौली, भवरासिया, मोड़ी सहित आस पास के गाँवो में दोपहर को तेज बरसात हुई इस दौरान लोग अपने अपने घरों में जमे रहे तो स्कूली छात्र तेज बरसात से भीगते हुए अपने अपने घर पहुचे।

क्षेत्र में तेज बरसात होने के कारण से गाँवो की गलियों और सड़कों पर पानी उफान के साथ बहने लगा तो कहीं खेतो में पानी भर गया। क्षेत्र में तेज बरसात और काले बादलों के कारण अंधेरा छा गया कुछ देर के लिये सड़के वीरान दिखाई दी तो वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। ऐसे में दुपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए विवश होना पड़ गया। इधर भटेवर में तेज बरसात से कस्बे के प्रमुख जलस्रोतों में गिरने वाले नालों में पानी उफान के बहने लग गया। जिससे जलस्रोतों में लगातार पानी की आवक बनी रही है।

Read more : आरसीए ऑफिस के ताले खुले, लेकिन खिलाडिय़ों के लिए नहीं इसलिए, जानें पूरा मामला

Read more : दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में चक्रवाती तंत्र सक्रिय, अगले 24 घंटे में राजस्थान में मूसलाधार की चेतावनी, बीसलपुर में बढ़ी पानी की आवक

Read more : पांच साल की बेटी चीखती रही, लेकिन उसके सामने ही पिता दस महीने के बेटे के साथ कर डाली हदें पार

Read more : राजस्थान के पोखरण ने फिर करवाया गर्व, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल 'हेलिना' का सफल परीक्षण, लगाया सटीक निशाना

Read more : एशियन गेम्स में पहला पदक जीतने के बाद जयपुर की बेटी अपूर्वी ने क्या कहा, जानें