25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 जनवरी से सात दिवसीय विष्णु पुराण कथा से भक्तिमय होगा उदयपुर शहर

नारायण भक्ति पंथ मेवाड़, उदयपुर की ओर से 15 से 21 जनवरी तक भक्ति सत्संग महा महोत्सव के तहत विष्णु पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
celebration,garden,satsang,Seven days,Udaipur Hindi news Udaipur local news,Udaipur Hindi news,devotional news,bhuvana,The seven-day Festival,udaipur hindi news. udaipur news,udaipur latest news udaipur latest hindi news,

उदयपुर . नारायण भक्ति पंथ मेवाड़, उदयपुर की ओर से 15 से 21 जनवरी तक भक्ति सत्संग महा महोत्सव के तहत विष्णु पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। इसमें इंदौर के पंथ प्रवर्तक संत लोकेशानंद भक्तों को विष्णु पुराण कथा का रसपान करवाएंगे।


पंथ के स्थानीय अध्यक्ष बी.एस. कानावत ने बताया कि सात दिवसीय कथा में उदयपुर संभाग सहित आस-पास के भक्त बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। कथा का आयोजन भुवाणा स्थित आई.टी.पी. ऑफिस के गार्डन में 15 से 21 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगा। कथा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस वअसर पर निमंत्रण पत्र का विमोचन यूआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी, यूआईटी के पूर्व सचिव आर.पी. शर्मा, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, बडग़ांव प्रधान खूबीलाल पालीवाल, भुवाणा सरपंच संगीता चित्तौड़ा आदि ने किया।

READ MORE : उदयपुर की फतहसागर पाल कुछ यूं महक रही गुलों से, देखें तस्‍वीरें

होगी वाहन सुविधा
दुर्गेश कुमावत ने बताया कि कथा स्थल तक भक्तों को लाने एवं ले जाने के लिए सुखेर, सापेटिया, फतहपुरा, बडग़ांव, सूरजपोल, चांदपोल, देवाली, पहाड़ा, अम्बामाता आदि स्थानों से वाहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

शोभायात्रा में 28 विष्णु अवतारों की झांकी
आयोजक लोकेश कुमावत ने बताया कि विष्णु पुराण कथा का शुभारंभ 15 जनवरी को सुबह 9 बजे पुला स्थित चारभुजा मंदिर से कथा स्थल तक शोभायात्रा से होगा। इसमें विशेष रूप से भगवान विष्णु के 23 अवतारों की झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा में संत लोकेशानन्द का सान्निध्य भी प्राप्त होगा।

दिव्य उत्सव बढ़ाएंगे कथा की शोभा
आयोजक योगेश कुमावत ने बताया कि कथा में आने वाले विभिन्न प्रसंगों के दौरान ब्रह्मोत्सव, महालक्ष्मी उत्सव, भगवान विष्णु अवतार दर्शन और छप्पन भोग महोत्सव कथा के प्रसंगों को जीवंत करेंगे। इन दिव्य उत्सवों को मनाने के लिए भक्तों की आरे से विभिन्न झांकियां कथा के प्रसंग अनुसार प्रस्तुत की जाएंगी।