
उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र में दो चचेरी बहनों की आत्महत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को इसके संकेत मिले हैं, जिससे आशंका है कि दोनों बहनों का ब्रेनवॉश किया गया था। दरअसल, परिजन को उनके स्कूल बैग में मिली कॉपी में कुरान की आयतें और कलमा लिखी मिली। दोनों 11वीं क्लास में पढ़ती थीं। हिंदी-उर्दू के वाक्य भी लिखे थे, जिससे पता चला कि ये लड़कियां कुछ सीख रही थीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना नाम बदलकर मुस्कान और अनीसा रख लिया था। परिवार ने दोनों लड़कियों के मोबाइल और नोटबुक पुलिस को सौंप दिए हैं।
इन तथ्यों के आधार पर पुलिस अब लड़कियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों की जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश से एक आरोपी को पकड़ा है। उसे गिरफ्तार कर गोगुंदा लाया गया। मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने दोनों बहनों से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। वह लंबे समय तक दोनों बहनों के संपर्क में रहा। वह बार-बार बात करने के लिए दबाव भी बनाता था। इससे दोनों बहनें परेशान हो गई थीं।
पूरा मामला 11 नवंबर का है। जसवंतगढ़ ग्राम पंचायत के गहलोत का गुड़ा गांव में दो चचेरी बहनों के शव मिलने की घटना सामने आई। दोनों बहनों के शव घर से 500 मीटर दूर मिले। परिजनों के मुताबिक 16 और 17 साल की दो चचेरी बहनें 10 नवंबर की शाम को अपने घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन देर रात होने के कारण वे अगली सुबह का इंतजार करने लगे। अगले दिन 11 नवंबर को दोनों के शव घर के पास ही एक खेत में मिले। दोनों ने एक जैसे रंग के कपड़े पहने हुए थे। दोनों की मौत जहर खाने से हुई।
Updated on:
21 Nov 2024 04:31 pm
Published on:
21 Nov 2024 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
