
शुक्र है कि परिवार की नींद उड़ गयी, नहीं तो उदयपुर के इस घर में कोई भी जिन्दा नहीं बचता
गींगला पसं. चिबोड़ा ग्राम पंचायत के कालीमंगरी गंाव में गुरुवार रात को शॉर्ट सर्किट हो जाने से एक मकान में आग लग गई। जिससे मकान में रखा करीब 80 हजार का सामान जल गया। वहीं घर में सो रहे परिवार ने भागकर जान बचाई। जानकारी के अनुसार कालीमंगरी निवासी गोता पुत्र काना मीणा के मकान में रात 2 बजे अचानक आग की लपटे उठने लगी। तभी धूए से दम घुटने पर परिवार जाग गया और चिल्लाने लगा।
आस-पास घरों के लोग एकत्रित हो गए और अपने स्तर पर पानी डाल आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि संभवतया शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। आग से छत का पंखा और टिनशेड भी टूट कर गिर गए। सूचना पर सुबह सरपंच रामलाल मीणा, सचिव कालूलाल गर्ग सहित मौतबिर मौके पर पहुंचे और मौका पर्चा बनाया। आग से 8 बोरी गेहूं, दो बोरी जौ, टीवी-पंखे, पलंग, बिस्तर, खाने-पीने क ा सामान, खाखला आदि जल गया। पीडि़त परिवार को करीब 80 हजार का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने पीडि़त को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
READ MORE: शॉर्ट सर्किट से जले विद्युत उपकरण, अजबरा गांव की घटना, पेड़ों को छू कर निकल रही लाइन
अदवास. ग्राम पंचायत क्षेत्र के अजबरा गांव में सुबह 10 बजे विद्युत लाइनों में हाई वॉल्टेज से कई घरों में विद्युत उपकरण जल गए। गांव के महेन्द्रसिंह कितावत ने बताया कि बारिश के कारण गांव में लगी विद्युत निगम की डिपी में शॉर्ट सर्किट हो जाने से घरों में हाई वॉल्टेज करंट दौडऩे लगा। जिससे कई घरों में विद्युत उपकरण जल गए। महेन्द्रसिंह के बोरवेल की मोटर व दो पंखे, हेमंत चौबीसा के इन्वेटर व पंखे, रामसिंह चौहान के दो पंखे जल गए। शंकर प्रजापत के निर्माणधीन मकान में करंट दौडऩे से लोगों को झटके लगे। राजपूत व चौबीसा मोहल्ले में कई घरों विद्युत मीटर व केबलें जल गई।
ग्रामीण ने विद्युत निगम कार्यालय में फोन कर सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचा। डिपी से तारों को अलग कर फ ॉल्ट निकाला। करीब 3 घण्टे बाद बिजली बहाल हुई। ग्रामीणों ने बताया कि डिपी से निकलने वाले विद्युत लाइन जमीन लेवल से करीब 10 फ ीट ऊंची है और जगह-जगह पेड़ों और झाडिय़ों को छूकर निकल रही है। हवा चलते ही तारों के आपस में टकरा जाने से शोर्ट सर्किट होता है और यह आए दिन की समस्या हो गई है। जिसको लेकर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने निगम से समस्या समाधान की मांग की है।
Published on:
2 Jun 2018, 11:15 AM IST
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.