6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाल-बाल बचे नगरीय विकास मंत्री कृपलानी, मंगलवाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
shrichand kriplani

चित्तौडग़ढ़। राज्य के नगरीय विकास एवं स्वायतशासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी कार को एक ट्रोले ने टक्कर मार दी।

कृपलानी शुक्रवार को डूंगरपुर जा रहे थे, तभी मंगलवाड़ चौराहे से कुछ ही दूरी पर एक ट्रोले ने उनकी कार को चालक साइड से टक्कर मार दी।

दुर्घटना में कार डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना में किसी को भी चोट नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रोले को जब्त कर लिया। बाद में कृपलानी दूसरी कार से डूंगरपुर रवाना हो गए।