5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहुत लगाया दमखम: हुनर दिखाकर भी उदयपुर के हिस्से आया दूसरा ईनाम

state swimming tournament राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 56 पदक के साथ उदयपुर उपविजेता
2 min read
Google source verification
बहुत लगाया दमखम: हुनर दिखाकर भी उदयपुर के हिस्से आया दूसरा ईनाम

बहुत लगाया दमखम: हुनर दिखाकर भी उदयपुर के हिस्से आया दूसरा ईनाम

उदयपुर. state swimming tournament कोटा में हुई 64वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उदयपुर के तैराकों ने 56 पदक के साथ उपविजेता का खिताब बनाया। राज्य तैराकी में 30 स्वर्ण, 12 रजत व 14 कांस्य पदक हथियाए। टीम कोच पीयूष सुखवाल ने बताया कि अंडर 17 छात्र/ छात्रा व अंडर 19 छात्र प्रतियोगिता में तैराकों ने किस्मत आजमाई। इसमें अंडर 17 में कीर्ति टांक को बेस्ट तैराक घोषित किया गया। विजेता दल को उप जिला शिक्षा अधिकारी ललित दक, खेल सुपरवाइजर लक्ष्मण सालवी व चयन समिति सदस्य अनिल कुमावत ने बधाई दी। दूसरी ओर प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल के तैराकों का बोलबाला रहा। तैराकी प्रशिक्षक योगेश मिश्रा ने बताया कि छात्र वर्ग में कक्षा 12वीं के राघव खण्डेलवाल ने 2 स्वर्ण, 1 रजत व 1 कांस्य, विमन्यु शर्मा ने 2 स्वर्ण व 1 रजत, कुशाग्र पुरोहित ने 1 कांस्य, कक्षा 11वीं के निखिल जांगिड़ ने 1 स्वर्ण व 3 रजत, कक्षा 9वीं के विश्वराज सिंह शक्तावत ने 1 कांस्य तथा छात्रा वर्ग में कक्षा 8वीं की इशिका रामस्नेही ने 3 स्वर्ण व 1 रजत, कक्षा 9वीं की गुन्ताश कौर ने 1 स्वर्ण व 1 रजत और कक्षा 11वीं की नव्या अग्रवाल ने 1 स्वर्ण पदक हासिल किया। state swimming tournament वहीं सुचेता आमेटा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया व प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई, प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह ने तैराकों को बधाई दी।

चिराग ने जीता सिल्वर
बीकानेर में हुई ६४वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता में हरिदासजी की मगरी स्थित चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय हनुमान व्यायामशाला के चिराग डोडा ने बेहतर प्रदर्शन के बूते सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। चिराग को उद्योगपति वीरम देव सिंह कृष्णावत व यदुराज सिंह कृष्णावत ने चिराग को समानित किया। व्यायामशाला सचिव ओम प्रकाश सेन ने बताया की चिराग ने 90 किलो में चुनौती देकर दूसरा स्थान बनाया।

टेबल-टेनिस प्रतियोगिता का समापन
सुविवि के तत्वावधान में हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल में वाणिज्य महाविद्यालय विजेता रहा। इससे पहले वाणिज्य महाविद्यालय ने विद्या भवन संस्थान को मात दी। महिला वर्ग में गुरु नानक पीजी गल्र्स कॉलेज ने जीत दर्ज कराई। खुशी गांधी, सानिया शर्मा, मोनिका राजभोई, शिल्पा कटारा तथा उप-विजेता में राजकीय मीरां गल्र्स कॉलेज की सोनल मन्नत, अवि प्रजापत, खुशबू लौहार, पायल मीणा रही। इसी प्रकार पुरूष वर्ग में वाणिज्य महाविद्यालय के तुषार सोनी, एकलिंग अग्रवाल, कुन्ज सोनी, कनिष्क पोखरना तथा कुश दवे ने जीत दर्ज कराई। उपविजेता में विद्याभवन संस्थान के कुणाल केसरी, मृणाल शर्मा, पुलकित मेहता, विश्वराज सिंह का नाम रहा। प्रतियोगिता के बाद पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन संस्थान परिसर में हुआ। state swimming tournament बतौर अतिथि विधि महाविद्यालय डीन प्रो. आनन्द पालीवाल, डॉ. अक्षय शुक्ला, डॉ भीमराज पटेल एवं अन्य ने कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।