5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
Student Union Election :  यहां एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ दिखाया दमखम.. देखें वीड‍ियो
Play video

Student Union Election : यहां एबीवीपी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ दिखाया दमखम.. देखें वीड‍ियो

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

हेमंत आमेटा/भटेवर. जिलेभर में छात्रसंघ चुनाव 31 अगस्त को होने से चुनावोंं को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैंं जिसके तहत शनिवार को जिले सहित ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजोंं में प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे गए। जिसमेंं वल्लभनगर स्थित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में सुबह से ही अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जमा रही। जिसमेंं एबीवीपी ने पूरी लय के साथ ताल ठोकते हुए समर्थकों के साथ एबीवीपी से अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप जणवा भटेवर, उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश गुर्जर, महासचिव पद के लिए बालूराम डांगी ने नामांकन दाखिल किए। वहींं निर्दलीय उम्‍‍मीदवार के रूप में अध्यक्ष पद के लिए पुष्कर डांगी ने भी नामांंकन दाखिल किया। इससे पूर्व छात्रसंघ चुनाव में नामांकन भरने के लिए प्रत्याशी समर्थकों के साथ वाहन रैली के रूप में कॉलेज पहुंंचे। छात्रसंघ चुनावोंं को लेकर सुबह से ही महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं चुनावी रंगत में दिखाई दिए। छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन भरने सहयोग किया।