5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्र की सरकार, भाजपा व संघ पर साधा निशाना

कैडर कन्वेंशन में जुटे भाकपा-माले के सिपहसलार, दो दिवसीय आयोजन का हुआ समापन
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

केंद्र की सरकार, भाजपा व संघ पर साधा निशाना

उदयपुर/ सलूम्बर. भाकपा माले का दो दिवसीय कैडर कन्वेंशन का रविवार को समापन हुआ। दक्षिण राजस्थान के प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर व चित्तौडग़ढ़ से आए 50 से अधिक सक्रिय पदाधिकारियों ने यहां शिरकत की। इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राज्य सचिव महेंद्र चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार पर शब्दबाणों का हमला किया। कहा कि लोक सभा चुनाव में मोदी सरकार की अप्रत्याशित जीत को आम जनता पचा नहीं पा रही है। गोदी मीडिया का व्यापक प्रचार, साम्प्रदायिकता और पुलवामा-बालाकोट हमले की राजनीति कर केंद्र की सरकार जनता का ध्यान भटकाने में सफल रही है। मौकापरस्त राजनीति के माध्यम से संघ व भाजपा ने रोजगार, किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, नोटबंदी और जीएसटी की समस्याओं से लोगों का ध्यान भटका दिया। संघटन की केंद्रीय कमेटी सदस्य सुधा चौधरी ने संघ व भाजपा पर नफरत व उन्माद की राजनीति करने के आरोप लगाए। जिला सचिव चंद्रदेव ओला, ऐक्टू राज्य सचिव सौरभ नरुका, राज्य कमेटी सदस्य गौतम एवं अन्य ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं की ओर से दक्षिण राजस्थान में वनाधिकार पट्टों सहित अन्य समस्याओं को लेकर सरकारों का ध्यान गरीब जनता की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। अध्यक्ष मंडल में सुधा के साथ शांतिलाल त्रिवेदी व तेजकी बाई भी शामिल थी।