15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान बना रहे लोगों को रेलवे ने दिया बड़ा झटका, रद्द कर दी इतनी ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

Train Cancel Alert: रेलवे बोर्ड की ओर से विभिन्न कार्यों को लेकर कई ट्रेनों के रूट बदलने के साथ ही कई को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में सर्दियों की छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे लोगों का मजा टूर से पहले ही किरकिरा हो गया है। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य साधनों की तलाश करनी पड़ रही है।
2 min read
Google source verification
train_cancel_alert.jpg

Train Cancel Alert: रेलवे बोर्ड की ओर से विभिन्न कार्यों को लेकर कई ट्रेनों के रूट बदलने के साथ ही कई को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में सर्दियों की छुट्टियों में घूमने की प्लानिंग कर रहे लोगों का मजा टूर से पहले ही किरकिरा हो गया है। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य साधनों की तलाश करनी पड़ रही है। इधर, कुछ प्रमुख गाड़ियों को रद्द करने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त गाड़ियों का संचालन भी नहीं किया जा रहा। इससे रेलवे के राजस्व का नुकसान हो रहा है और यात्रियों को परेशानी।


हर साल 25 दिसंबर से स्कूलों में सर्दियों के अवकाश होते हैं। ऐसे में कई माह पूर्व ही लोग इन छुट्टियों में घूमने का प्लान बना लेते हैं। इसी के चलते रेल के टिकट भी बुक करवा दिए गए हैं। लेकिन रेलवे की ओर से विभिन्न मंडलों में चल रहे कार्यों को लेकर गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है। इससे लोगों की प्लानिंग खराब हो रही है। उदयपुर से प्रतिदिन चलने वाली चेतक एक्सप्रेस के साथ ही ऐसी कई गाड़ियां है, जिनके रद्द होने और रूट बदलने से परेशानी हो रही है।

चेतक रद्द होने से परेशान हो रहे यात्री
गाड़ी संख्या 20474 उदयपुर से दिल्ली चलने वाली चेतक एक्सप्रेस को 24 से 27 दिसंबर तक रद्द कर दिया गया है। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20473 दिल्ली से उदयपुर आने वाली चेतक एक्सप्रेस को 23 से 26 दिसंबर तक रद्द किया गया है। आम दिनों में भी इस गाड़ी में यात्री भार पूरा रहता है। इन दिनों पर्यटन सीजन होने के कारण लंबी वेटिंग चल रही थी। इसी प्रकार उदयपुर-कामाख्या-उदयपुर साप्ताहिक कविगुरु एक्सप्रेस, जो हर सोमवार को चलती है के फेरे रद्द कर दिए गए हैं। गाड़ी संख्या 19615 उदयपुर से कामाख्या को 25 दिसंबर, 1, 8, 22 और 29 जनवरी को रद्द कर दिया गया है। कामाख्या से उदयपुर आने वाली गाड़ी संख्या 19616 को 21 और 28 दिसंबर, 4, 11, 25 जनवरी और 1 फरवरी को रद्द कर दिया गया है।

यह गाड़ियां भी हुई रद्द
इधर, उदयपुर से दिल्ली हमसफर शनिवार मध्यरात्रि उदयपुर से रवाना होती है। रविवार को दिल्ली से रवाना होकर सोमवार तड़के उदयपुर पहुंचती है। इस गाड़ी को 24 और 31 दिसंबर को रद्द किया गया है। इसी प्रकार उदयपुर से पाटलीपुत्र जाने वाली गाड़ी संख्या 19669 को 24 और 31 जनवरी को रद्द किया गया है और पाटली पुत्र से उदयपुर आने वाली गाड़ी संख्या 19670 को 26 जनवरी और 2 फरवरी को रद्द किया गया है। 24, 25 और 27 दिसंबर को उदयपुर-जयपुर- उदयपुर वंदेभारत और उदयपुर-जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी क्रमश : 12991, 12992 के तीन फेरे अजमेर से जयपुर तक आंशिक रद्द किए गए हैं। उदयपुर से कोलकाता जाने वाली अनन्या एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12316 का रूट भीलवाड़ा अजमेर की जगह चंदेरिया, कोटा सवाईमाधोपुर होकर किया गया।

यह भी पढ़ें- Good News : रेलवे का बड़ा फैसला, शिवदासपुरा पदमपुरा स्टेशन पर 8 ट्रेनों का होगा ठहराव, बदले रूट से दौड़ेंगी 4 ट्रेनें

तकनीकी कार्य से सरदारग्राम पर नहीं रुकेगी ट्रेनें
रेलवे के अनुरक्षण कार्य के कारण असारवा-जयपुर-असारवा एवं इंदौर-असारवा- इंदौर रेल का सरदारग्राम स्टेशन पर तीन माह के लिए ठहराव नहीं होगा। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाडी संख्या 12981/12982, असारवा-जयपुर-असारवा रेल सेवा 20 दिसंबर से 19 मार्च 2024 तक सरदारग्राम स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाडी संख्या 19315/19316, इंदौर-असारवा-इंदौर रेलसेवा 20 दिसंबर से 19 मार्च 2024 तक सरदारग्राम स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! राजस्थान से होकर जाने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ के मार्ग बदले