
Patrika Impact : मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण में भोजन व्यवस्था में गड़बडि़यां को लेकर
धीरेंद्र जोशी/उदयपुर. आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर शहर में चल रहे मतदानकर्मियों के प्रशिक्षण में भोजन व्यवस्था में गड़बडिय़ां को लेकर राजस्थान पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद रविवार को प्रशासन चेता और व्यवस्था में सुधार किया। प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में भोजन की समुचित व्यवस्था की गई और कार्मिकों को उनके कमरों में ही इसके पैकेट वितरित किए गए। मतदानकर्मियों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण शनिवार से शुरू हुआ। दूसरे दिन कृषि महाविद्यालय, फतह स्कूल, श्रमजीवी महाविद्यालय और गुरु गोविंद सिंह स्कूल में 2891 में से 2679 कार्मिकों ने हिस्सा लिया। दोपहर को प्रशासन ने मतदानकर्मियों को उनके रूम में ही उपलब्ध करवाया। भोजन व्यवस्था देखने के लिए रसद अधिकारी गितेशश्री मालवीय के नेतृत्व में अन्य अधिकारी और कर्मचारी लगे। इस दौरान व्यवस्थाओं को जायजा लेने के लिए संभागीय आयुक्त, कलक्टर और अन्य अधिकारी भी समय-समय पर मौके पर पहुंचे। सुधरी व्यवस्थाएं कार्मिकों को भोजन को लेकर शनिवार को अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। इसको लेकर राजस्थान पत्रिका ने 'भगोने-तसेले सब रीते, कार्मिकों ने भूखे पेट लिया मतदान का प्रशिक्षण’ शीर्षक से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए और व्यवस्थाओं मेेेंं सुधार हुआ। 35 रुपए में कैसे दें खाना प्रशासन ने मतदानकर्मियों को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए आरटीडीसी के मार्फत ठेका दिया था। यह ठेका प्रति व्यक्ति मात्र 42 रुपए के हिसाब से दिया गया। इसमें से 7 रुपए आरटीडीसी के खाते में जाएगी। ऐसे में ठेकेदार को मात्र 35 रुपए पर प्लेट के हिसाब से राशि मिल रही है। यह हुआ प्रशिक्षण में मतदानकर्मियों के तहत पीओ 2 और पीओ 3 का प्रशिक्षण रविवार हो हुआ। इसके तहत कार्मिकों को मतदान की प्रक्रिया समझाने के साथ ही ईवीएम मशीनों को जोडऩा और सील करना सिखाया गया। मतदाता को स्याही कैसे लगानी है। प्रत्येक बूथ पर मॉक पाल करना, मतदान की सामग्री आदि के बारे में जानकारी दी गई।
Updated on:
12 Nov 2018 05:32 pm
Published on:
12 Nov 2018 05:32 pm
