5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
VIDEO: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, परिजनों ने श्रृद्धा के साथ दी विदाई, देखें वीडियो
Play video

VIDEO: अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, परिजनों ने श्रृद्धा के साथ दी विदाई, देखें वीडियो

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना.
Google source verification

प्रमोद सोनी / उदयपुर- कश्मीर की वादियों में बसे बर्फानी बाबा का दरबार इस साल 29 जून को पहले दर्शन देने वाला है। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए उदयपुर से 41 शिवभक्तों का पहला जत्था आज उदयपुर के बेदला इलाके में स्थित पीपल चौक से रवाना हुआ। 22 वीं बार अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले शिवभक्त चन्द्रशेखर गहलोत के नेतृत्व में रवाना हुआ यह जत्था पहले दिन यानी 29 जून को बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा।

साई टूरिज्म के संयोजक चन्द्रशेखर ने बताया की कश्मीर में हो रहे दर्शन की मेवाड़ में अच्छी बारिश की कामना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की कामना के साथ यह जत्था रवाना हुुआ है। रवाना हुए इस 41 शिवभक्तों के जत्थे ने बर्फानी बाबा के जयकारों के साथ अपनी गाड़ी को रवाना किया। साथ ही लोगो में बेटियों को बचाने और बेटीयों को पढ़ाओ के लिए जागरूकता लाने के लिए इससे जुड़े पोस्टर को गाड़ी पर लगाया गया है।

इस मौके पर तीर्थ यात्रा पर जा रहे लोगों को उनके परिजनों में श्रृद्धा के साथ विदाई दी। आपको बता दें कि हर वर्ष बर्फानी बाबा के दर्शनों के लिए उदयपुर(मेवाड़)से भक्तो का जत्था रवाना होता है।