5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसंत आया, मंदिरों में उड़ी अबीर-गुलाल

बसंत आया, मंदिरों में उड़ी अबीर-गुलाल उत्साह से मनाई बसंत पंचमी  
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur hindi news

बसंत आया, मंदिरों में उड़ी अबीर-गुलाल

प्रमोद सोनी /उदयपुर . श्रीनाथजी मंदिर में रविवार को बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर में गुलाल-अबीर की सेवा प्रारंभ हुई जो धूलंडी पर डोलोत्सव तक प्रतिदिन रहेगी।

मंदिर अधिकारी कैलाश पुरोहित ने बताया कि बसंत पंचमी पर राजभोग के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर गुलाल उड़ाई गई। राजभोग के दर्शन दो झांकियों के हुए जिसमें प्रथम झांकी में गुलाल उड़ाई गई जिससे श्रद्धालु गुलाल-अबीर सराबोर होकर बाहर निकले।

शहर के अस्थल आश्रम, बाईजी राज कुंड, मीठारामजी मंदिर सहित कई मंदिरों में बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस दौरान ठाकुरजी को विशेष शृंगार धराया गया। पंचमी पर ठाकुरजी पीले फूलों की माला के साथ ही सरसों की बालियां भी धराई गई। अस्थल आश्रम के महंत रासबिहारी शरण ने बताया कि आश्रम में सुबह भगवान द्वारिकाधीश का पंचामृत अभिषेक किया गया। भगवान का विशेष शृंगार धारण करवाया गया। इसके बाद राजभोग में पीले चावल का भोग लगाया गया। भक्तों ने बसंत के भजन गाए गए।