16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस जिले में बारिश ने किया लबालब, बना मानसून डेस्टिनेशन, टूटा 13 साल का रिकॉर्ड

Monsoon Update 2023 : इस मानसून सीजन में शुरुआत से ही बारिश अच्छी हुई और झीलें भी जुलाई में ही लबालब हो गई। ऐसे में पर्यटकों ने मानसून डेस्टिनेशन के रूप में भी उदयपुर को पसंद किया।

2 min read
Google source verification
Udaipur Became Monsoon Destinations After Heavy Rain, Tourism Department Said 13 Year Record Break

Monsoon Update 2023 : उदयपुर। लेकसिटी का पर्यटन अब ऑफ सीजन में भी अच्छा जा रहा है। इस मानसून सीजन में शुरुआत से ही बारिश अच्छी हुई और झीलें भी जुलाई में ही लबालब हो गई। ऐसे में पर्यटकों ने मानसून डेस्टिनेशन के रूप में भी उदयपुर को पसंद किया। जुलाई माह में जब ऑफ सीजन माना जाता है, उस समय भी पर्यटक उदयपुर आना पसंद कर रहे हैं, यही कारण है कि पिछले सालों के मुकाबले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।

पर्यटन विभाग की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार जुलाई माह में 1 लाख 35 हजार 961 पर्यटक उदयपुर पहुंचे। जो कि पिछले 13 सालों में सर्वाधिक हैं। इससे पूर्व पिछले साल कुल 1 लाख 13 हजार 140 पर्यटक पहुंचे थे। वहीं, इससे पूर्व जून माह में 1 लाख 22 हजार 745 पर्यटक शहर में आए थे। आगामी दिनों में त्योहारों को देखते हुए पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है।

1 लाख 30 हजार 500 देसी पर्यटक आए
पर्यटन विभाग के अनुसार जुलाई माह में देसी मेहमानों की संख्या 1 लाख 30 हजार 500 रही, वहीं विदेशी मेहमानों की बात करें तो इनकी संख्या 5 हजार 461 रही। जबकि साल 2022 में जुलाई माह में देसी मेहमान 85 हजार 400 और विदेशियों की संख्या 3 हजार 180 रही थी।

यह भी पढ़ें : हवा की दिशा और रफ्तार से मौसम ने बदली चाल, बारिश को लेकर आया ये अपडेट

इस साल अब तक आए पर्यटक
माह-देसी-विदेशी
जुलाई - 130500 - 5461
जून - 120450 - 2295
मई 127000 6476
अप्रेल 116900 6754
मार्च 138000 14026
फरवरी 140400 15378
जनवरी 180000 14215

वर्ष - देसी - विदेशी
2022 - 85400 - 3180
2021 - 57595 - 174
2020 - 2489 - 95
2019 - 64955 - 6945
2018 - 64323 - 8520
2017 - 55963 - 7902
2016 - 51509 - 8020
2015 - 46560 - 6095
2014 - 47560 - 6977
2013 - 46845 - 7821
2012 - 54426 - 8735
2011 - 45958 - 8733