इतना ही नहीं बालिकाओं ने भी अपने मन की बात जिला कलक्टर के समक्ष रखी। मोरड़़(मावली) से आई बालिका ने विद्यालय जाने के लिए बस या अन्य कोई परिवहन की सुविधा न होने, बामनी खुर्द की सानिया ने गांव में 8वीं तक के स्कूल को 10 वीं तक का करने, वासनी कला की पल्लवी ने विद्यालयों में कक्षा-कक्षों की कमी को पूरा करने व खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा चंगेड़ी की वैशाली ने विद्यालय के ठीक सामने संचालित मदिरा की दुकान की समस्या रखी। जिला कलक्टर ने सभी की बात को ध्यान से सुना और समस्याओं के यथाशीघ्र हल निकालने का भरोसा दिलाया। साथ ही बालिकाओं के जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सुझाव पत्र भी सौंपा जिसमें बाल विवाह रोकने में सहयोगी बालिकाओं को संरक्षण, शिक्षा, छात्रावास रोजगार आदि के साथ ही महिला सशक्तीकरण के लिए सरकार के सहयोग की अपेक्षा की गई है।