
ऐसा शर्मनाक कृत्य युवक को मूत्र पिलाया, पेटीकोट पहना किया कुकत्य, महिलाएं लगाती रही ठहाके
मोहम्मद इलियास/उदयपुर
खेरोदा थाना क्षेत्र के मढिक़पुर कालबेलिया बस्ती में सामाजिक निपटारा किए बगैर महिला को नाते ले जाने पर कालबेलिया समाज के लोगों ने शनिवार रात महिला व युवक का नाथद्वारा के गुंजोल से अपहरण कर गांव लाकर रातभर बंधक बना दिया। रविवार दोपहर मारपीट कर दोनों के बाल काट डाले। युवक को सांकलों में बांध उसका मुंह काला किया। मूत्र पिलाते हुए महिला के कपड़े व जूतों की माला पहनाई। इतना ही नहीं जलती बीड़ी युवक के मुंह पर दागते हुए तथा उसके साथ अप्राकृतिक मैथून तक किया। गांव के बीचोंबीच हुए इस पूरे घटनाक्रम में महिलाएं भी पूरी तरह से शामिल रही है और उन्होंने हाथ पांव चलाते हुए खूब ठहाके लगाए।
शर्मसार करने वाले इस घटनाक्रम को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने गुंजोल नाथद्वारा हाल कपासन निवासी सुरेश पुत्र हीरालाल कालबेलिया की रिपोर्ट पर विक्रम, गिरधारी, प्रभू, कवजी, लिम्बा, कीका, पारू, अमरा, घासी, बब्बू, हुड़ी, कालकी सहित कई लोगों के विरुद्ध मारपीट, अपहरण, अप्राकृतिक मैथून सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया।
किसी अन्य की पत्नी को ले गया था नाते
सुरेश ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि तीन माह पहले वह गांव की एक महिला को नाते ले गया था। आरोपियों ने उस पर सामाजिक निपटारा नहीं होने दबाव बनाते हुए शनिवार रात को उसका व तथाकथित पत्नी को गुंजोल से अपहरण कर दिया। रातभर आरोपियों ने मारपीट कर पत्नी के जेवर छीन लिए और कई तरह की यातनाएं दी।
गांव के बीचों बीच पीटा
रविवार सुबह भी कई लोगों ने मारपीट की। दोपहर को वे गांव के बीचोंबीच लाए। मूत्र पिलाते हुए कैंची से उसके बाल काटे। उसके बाद निर्वस्त्र करते हुए महिलाओं ने ही उसे स्त्री के कपड़े पहनाए। लोगों ने जूतों की माला पहनाते कर उसका मुंह काला किया और जमकर मारपीट की। उसके बाद एक ने जलती बीड़ी से उसके मुंह पर दागा तथा निर्वस्त्र करते हुए अप्राकृतिक मैथून भी किया। मौके पर मौजूद लोगों ने छुड़वाने के बजाय उसके मारपीट करते हुए। सांकल से बांधने के कारण वह भाग भी नहीं सका। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके छुड़वाते हुए मामला दर्ज किया।
थाने में मामला दर्ज
कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर बंधक बनाया था। मौके पर पहुंचकर उसे छुड़वाया। युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
मानसिंह, खेरोदा थानाधिकारी
Published on:
30 Sept 2019 06:00 am
