6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशे में तालाब में लगाई छलांग, बाहर नहीं आया युवक

udaipur crime news पार्टी के बाद पानी में उतरे थे तीन युवक, दो बचकर बाहर निकले, गुरुवार को गोताखोरों की टीम करेगी तलाश
2 min read
Google source verification
नशे में तालाब में लगाई छलांग, बाहर नहीं आया युवक

नशे में तालाब में लगाई छलांग, बाहर नहीं आया युवक

उदयपुर/ झाड़ोल. udaipur crime news पुलिस थाना की बाघपुरा चौकी की ग्राम पंचायत माणस के सीबिया तालाब में युवकों का छलांग लगाना महंगा पड़ गया। नशे में घुत तीन में से दो युवक पानी के बाहर आ गए, जबकि एक पानी में डूब गया। वहीं दो युवक जैसे-तैसे बचकर बाहर आ गए। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की उपस्थिति में करीब 7 घंटे तक युवक की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हुआ यूं कि माणस निवासी श्याम सुंदर पुत्र भगा भूदरा, रमेशचंद्र पुत्र मन्नालाल भूदरा व दीपक पुत्र रामा भूदरा मंगलवार सुबह 11 बजे एक साथ घर से निकले थे। तीनों ने ही मौके पर सीबिया तालाब के किनारे पार्टी की। नशे के बीच तीनों ने नहाने के लिए पानी में छलांग लगाई। इसमें श्यामसुंदर व रमेशचंद्र तो निकल कर बाहर आ गए, जबकि दीपक (23) पानी से बाहर नहीं लौटा। दोनों मित्रों ने एक बार फिर गहरे पानी में साथी दीपक का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। दीपक के परिजनों की ओर से पूछताछ पर दोनों युवाओं ने कुछ बताने से आना-कानी की, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर दोनों मित्रों ने दीपक के पानी से बाहर नहीं आने की बात कही। परिजनों की सूचना पर बाघपुरा चौकी एवं थाने का जाप्ता मौके पर पहुंचा। सुबह 9 बजे सीआई सुरेंद्रसिंह, चौकी प्रभारी मांगीलाल मेघवाल की उपस्थिति में पानी के बीच दीपक की तलाश के लिए कई प्रयास किए गए।
7 घंटे तक हुई मशक्कत
पुलिस ने सजगता दिखाते हुए गोताखोरों की टीम बुलाई और तालाब में दीपक की तलाश को लेकर यहां करीब 7 घंटे तक तलाश की गई, लेकिन शाम करीब 5 बजे तक गोताखोरों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बताया जा रहा है कि पानी की अधिकता के बीच गोताखोंरों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को एक बार फिर गोताखोर पानी में उतरकर कार्रवाई करेंगे। गोताखोरों में अयाद अली, अनुत, पुरूषोत्तम कुमावत, दीपक वडेरा, रवि शर्मा, हर्षवर्धन सिंह बाघेला, प्रदीप सिंह एवं अन्य शामिल थे। पूरे दिन मातमइधर, दीपक के डूबने की सूचना के बाद ग्रामीणों के बीच शोक की लहर दिखाई दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण और दीपक के नजदीकी रिश्तेदारों की भीड़ रही। इधर, सूचना पर तहसीलदार हुकुम कुंवर, उपअधीक्षक नीयती शर्मा, आरआई रोशनलाल जैन भी मौका स्थल पर पहुंचे। udaipur crime news सरपंच काउवाराम भी मौजूद थे।