4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चे ने तो सिर्फ स्कूल जाने की जिद की थी, पिता उसे लवारिस छोड़ गया, बच्चा का पता नहीं

बच्चे ने तो सिर्फ स्कूल जाने की जिद की थी, पिता उसे लवारिस छोड़ गया, बच्चा का पता नहीं
2 min read
Google source verification
child.jpg

मोहम्मद इलियास/उदयपुर
मानसिक रूप से कमजोर बच्चे ने पिता से स्कूल जाने की जिद की तो पिता ने उसे अपने से दूर कर दिल्ली से यहां नारायण सेवा संस्थान में गैर जिम्मेदारना तरीके से छोड़ दिया। यहां न तो उसने किसी को बताया और न ही उसके बारे में किसी को कोई जानकारी दी। पिता के जाते ही बच्चा कब बाहर निकल गया, इसका किसी को पता नहीं चला। बच्चे को लापता हुए 2 माह हो चुके हैं लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं लग पाया है। परिजनों ने अब तक किसी भी थाने में कोई गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई है। बाल कल्याण समिति से इस बच्चे की पोर्टल पर जानकारी डाली है।बच्चे का नाम शिवा है, उसकी उम्र करीब 12 से 14 वर्ष के बीच है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। बच्चे के परिजनों ने बाल कल्याण समिति को बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। वहां अन्य बच्चों को देखकर वह भी स्कूल जाने की जिद कर रहा था। गरीबी के चलते पिता उसे भर्ती नहीं करवा सका, इस बीच दिल्ली में उसे किसी ने नारायण सेवा संस्थान के बारे में जानकारी दी। वह बच्चे को लेकर यहां पहुंच गया और यहां बिना किसी को सूचना दिए वह उसे एक बेंच पर बैठाकर चला गया। पिता का कहना है कि उसने वहां कुछ लोगों से बात की थी, उसके बाद वह छोड़ गया। दो माह बाद परिजनों ने नारायण सेवा संस्थान कार्यालय में आकर पूछताछ की तो सभी ने वहां बच्चे के होने से इनकार कर दिया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को टटोला तो पिता के छोडऩे वाले दिन बच्चा वहां बैठा हुआ मिला लेकिन वह कब बाहर निकला किसी को कुछ पता नहीं चला।
--
बच्चे के बारे में पोर्टल पर डाली है। बच्चे का दो माह से अब तक पता नहीं चला है।
डॉ.प्रीति जैन, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष