25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर: पति-पत्नी की हत्या के मामले में सामने आई नई जानकरी, दुर्गंध आने पर बक्से को खोला तो चला था पता

उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली में गांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला गहराता जा रहा है। मृतका की अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने और चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिली।
2 min read
Google source verification
udaipur crime update

घटना का पता चलने के बाद घर के सामने जुटी भीड़। फोटो- पत्रिका

उदयपुर/गोगुंदा। सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली में गांव में 12 अगस्त को हुई बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला गहराता जा रहा है। शव मिलने के 11 दिन बाद भी पुलिस को अहम सुराग हाथ नहीं लगे। हालांकि पुलिस की चार टीमें पहलू से पड़ताल कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य एंगल की जांच कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के बारे जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का पर्दाफाश जल्दी ही कर लिया जाएगा।

सोने और चांदी के जेवरात और नकदी गायब

मृतक दंपती के बेटे मनोहर लाल पालीवाल ने बताया कि 24 अगस्त को चोरी की आशंका होने पर घर में रखी अलमारी और एक पेटी को खोलने के लिए सायरा थानाधिकारी को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अलग चाबियों की मदद से ताले खुलवाए गए। मृतका की अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने और चांदी के जेवरात और नकदी गायब मिली।

बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ

पुनावली निवासी लहरी लाल पालीवाल और उनकी पत्नी राधा देवी की गत दिनों हत्या कर शव बक्से में प्लास्टिक की थैली में बंद कर दिए गए। बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सायरा थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को बक्से से बाहर निकाला। लहरी लाल पालीवाल दूध बेचने का काम करते थे। लेकिन, वे सुबह जब दूध देने नहीं पहुंचे तो एक पड़ोसी उनके घर पहुंचा। घर का दरवाजा खुला था, लेकिन अंदर कोई नहीं मिला।

65 वर्षीय लहरी लाल पालीवाल और उनकी 62 वर्षीय पत्नी राधा देवी दोनों लापता थे। इसके बाद पड़ोसी ने उनके बेटे मनोहर को राजकोट फोन कर इसकी जानकारी दी। मनोहर राजकोट में निजी नौकरी करता है। उसने रिश्तेदारों से घर तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने को कहा। बुजुर्ग दंपती की खूब तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद सायर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

यह वीडियो भी देखें

बेटे मनोहर ने बताया कि था कि 11 अगस्त रात उसकी मम्मी से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के बाद वे सो गए थे। 12 अगस्त को सुबह माता-पिता के लापता होने की सूचना मिली। परिजनों ने बुजुर्ग दंपती के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द तलाश करने की मांग की थी। इसी बीच 14 अगस्त की सुबह घर के अंदर ही दंपती के शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।