25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : निकाय चुनाव से पहले BJP विधायक का बड़ा बयान, उदयपुर के खांजीपीर-आयड़ क्षेत्र को बताया ‘मिनी पाकिस्तान’

Rajasthan : विधायक ताराचंद जैन ने उदयपुर शहर के खांजीपीर और आयड़ क्षेत्र को 'मिनी पाकिस्तान' बताया। विधायक का दावा है कि अब स्थिति में बदलाव आया है।
2 min read
Google source verification
bjp mla tarachand jain said udaipur khanjipir ayad area mini pakistan

Udaipur : देहात भाजपा सम्मेलन में शहर विधायक ताराचंद जैन। फोटो पत्रिका

Rajasthan : उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने भाजपा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने उदयपुर शहर के खांजीपीर और आयड़ क्षेत्र को मिनी पाकिस्तान' से सम्बोधित किया। विधायक का दावा है कि एक समय इन इलाकों में अपराधियों का दबदबा था। बड़े-बड़े अपराधी यहां शरण लेते थे। पर, अब स्थितियां बदल गईं है। निकाय चुनाव से पहले मंगलवार को उदयपुर में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सुबह देहात भाजपा और शाम को शहर भाजपा का सम्मेलन हुआ।

देहात भाजपा के सम्मेलन में बतौर वक्ता शामिल हुए शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपने बयान से हर किसी को चौंका दिया। उन्होंने शहर के खांजीपीर और आयड़ इलाके को 'मिनी पाकिस्तान' बताया। कहा कि ये इलाके पहले अपराधियों की शरणस्थली बन गए थे, लेकिन अब वहां हालात में सुधार हुआ है। उन्होंने इसे भाजपा की उपलब्धि बताया।

विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि उदयपुर शहर में प्रवेश के प्रमुख रास्तों में खांजीपीर और रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाला रास्ता शामिल है। खांजीपीर क्षेत्र पहले अपराधियों की शरणस्थली के रूप में जाना जाता था। जिस वजह से खांजीपीर क्षेत्र मिनी पाकिस्तान कहा जाने लगा। लेकिन अब वहां डीवाईएसपी का दफ्तर शुरू हुआ है। जिससे पुलिस व्यवस्था मजबूत हुई है।

लेकिन अब स्थिति सुधर रही हैं

विधायक ताराचंद जैन ने अपराध के आंकड़ों का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि यदि खांजीपीर पुलिस चौकी से बीते 10 वर्षों के अपराध से जुड़े आंकड़े मंगवाए जाएं तो कुल अपराधों में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी करीब 25 प्रतिशत रही होगी। उन्होंने आयड़ क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी पहले इसी तरह की परिस्थितियां थीं, लेकिन अब स्थिति सुधर रही हैं।

राज्यपाल ने की तारीफ

सम्मेलन में विधायक ताराचंद जैन ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत वे राज्यपाल कटारिया के स्वागत के लिए पहुंचे थे। राज्यपाल कटारिया ने मुखर्जी चौक में हुए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि जिस काम की उम्मीद नहीं थी, उसे पूरा करके दिखाया गया है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

नगर निगम चुनाव को लेकर भी ताराचंद जैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। भाजपा शहर में मजबूत स्थिति में है। टिकट वितरण को लेकर विधायक जैन ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि पार्टी सभी समाजों के प्रतिनिधित्व और कार्यकर्ताओं की राय को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है।