
उदयपुर. नगर निगम के वार्ड 39 को तोडक़र बनाए वार्ड 48 के लोगों ने मंगलवार को विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना है कि वार्ड 39 के कुछ भाग को नए बनाए वार्ड 35 में शामिल कर दिया जो की गलत है। लोगों का कहना है कि उन्होंने वार्डोँ के पुनर्गठन के दौरान आपत्ति भी दर्ज कराई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई।