5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : अंधड़, तेज गर्जना संग बरसे मेघ

- उखड़े कई पेड़ व पोल, उड़े टिन-टप्पर- तापमान में आई गिरावट, 5.5 एमएम बारिश
2 min read
Google source verification
udaipur

VIDEO : अंधड़, तेज गर्जना संग बरसे मेघ

धीरेंद्र्र् जोशी/उदयपुर . अंचल में कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कभी तेज धूप तो कभी हल्के बादल के बीच शुक्रवार मध्यरात्रि में मौसम ने एक बार फिर पलटी खाई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मध्यरात्रि में मौसम अचानक बदल गया। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में तो गिरावट दर्ज हुई, लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बारिश से कई जगह बिजली के पोल और पेड़ गिर गए।

शहर में गत दो दिन से हल्के बादलों की आवाजाही बनी हुई है। शुक्रवार रात को अचानक घने बादल छा गए। रात करीब तीन बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे तेज हवाओं के साथ तेज बारिश शुरू हुई। तेज बारिश करीब १० से १५ मिनट के लिए ही हुई। लेकिन तेज बौछारों से घरों की छतों से पानी गिरने लगा और शहर की सड़कों पर भी पानी बहने लगा।

बढ़ा तापमान

डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार शनिवार को अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को यह तापमान क्रमश: 34.8 और 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। एेसे में अधितमत तापमान में जहां 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमन में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

कई जगह फैला कीचड़

अचानक तेज बारिश होने से शहर की सड़कों पर कई जगह गड्ढों में पानी भर गया। कुछ जगह सड़क पर कीचड़ भी फैल गया। सेक्टर-३ स्थित पंकज उपभोक्ता भंडार के बाहर कीचड़ फैलने से काफी परेशानी हुई। शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की टीम समय पर नहीं पहुंची। एेसे में आसपास के व्यवसायियों ने अपने स्तर पर कीचड़ साफ करवाया।

गुलमोहर ने गिराए तीन पेड़

रात को हुई बारिश के बाद शनिवार दोपहर भूपालपुरा एस रोड पर एक गुलमोहर का पेड़ गिर गया। इससे बिजली के तार पर लोड आने से आसपास के तीन खंभे नीचे गिर गए और बिजली गुल हो गई। पेड़ और खंभे गिरने से एक कार और एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था एेसे में बड़ा हादसा टल गया। आसपास के लोगों ने बताया कि पेड़ का तने में दीमक लगी हुई थी और रात को बारिश आने से यह गिर गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई। अशोक नगर सहायक अभियंता ने बताया कि शाम ५ बजे तक लाइन का दुरुस्त कर बिजली सुचारू की गई है। सोमवार को पोल भी खड़े कर दिए जाएंगे।

ट्रांसफार्मर के आसपास भराव

अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती क्षेत्र में लोहे के पोल पर जंपर निकलने से पोल में करंट आ रहा था। सुबह करीब ११ बजे खंभे से चिपक गई। इसकी जानकारी विद्युत निगम को मिलने पर एईएन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहां लगे ट्रांसफार्मर से बिजली बंद करने का प्रयास किया तो वहां भराव पड़ा हुआ था। पूरी डीपी को भराव से ढंक दिया गया। एेसे में लाइन बंद करने में काफी परेशानी आई। पूरी लाइन बंद करने के बाद बिजली व्यवस्था सुधारी गई।

अंधड़-बारिश के साथ बिजली गुल
शहर के अधिकांश क्षेत्र में अंधड़ और बारिश शुरू होने के साथ ही बिजली गुल हो गई। अचानक बारिश होने से उमस भी बढ़ गई। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने अखबार, किताबें आदि से पंखे झलकर कर राहत ली।

उमस ने किया परेशान

शहर में शुक्रवार मध्यरात्रि को हुई बारिश से शनिवार दिन भर तेज उमस रही। इधर आसमान साफ होने और तेज धूप के चलते दोपहर में गर्मी भी बढ़ गई। तेज गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोगों ने पंखे, कूलर और एसी का सहारा लिया।