7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाइप लाइन के समानांतर मोबाइल की केबल

- निजी कंपनी ने किया पाइप-लाइन को क्षतिग्रस्त- तीन दिन से बह रहा पानी

less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

पाइप लाइन के समानांतर मोबाइल की केबल

धीरेंद्र् जोशी/उदयपुर. शहर में एक निजी मोबाइल कंपनी की ओर से बिछाई जा रही केबल से आए दिन बिजली की भूमिगत केबल और पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है जिसका खमियाजा इनके उपभोक्ताओं को चुकाना पड़ रहा है।

सेक्टर-५ की एक गली में दो दिन पूर्व निजी कंपनी की केबल लाइन डालने के दौरान शनिवार को पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई जिससे रविवार और सोमवार को जलापूर्ति प्रभावित हुई। क्षेत्र के रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पाइप-लाइन क्षतिग्रस्त होने से काफी पानी बहने लगा। जलदाय विभाग के कार्यालय में फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। बाद में क्षेत्रवासी पानेरियों की मादड़ी स्थित कार्यालय गए, जहां सक्षम अधिकारी नहीं मिले। कनिष्ठ अभियंता को फोन किया तो उन्होंने उचित रिस्पोंस नहीं दिया। इधर सोमवार को सहायक अभियंता को इसकी जानकारी दी गई। शाम तक कोई भी व्यक्ति पाइप-लाइन की मरम्मत करने नहीं पहुंचा।

प्रतिदिन होती है सप्लाई
इस पाइप-लाइन से एक दिन बसंत विहार और दूसरे दिन विनायक मार्ग में जलापूर्ति की जाती है। इन क्षेत्रों में दो दिन से सप्लाई नहीं हुई है, वहीं पानी व्यर्थ बह रहा है।

वर्जन...
पाइप-लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मुझे सोमवार को मिली। इसके बाद निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ पाइप लाइन को देखा। तीन-चार जगह पर पाइप-लाइन क्षतिग्रस्त थी। कुछ जगह तो इसे सही कर दिया गया है। शेष मरम्मत मंगलवार को पूरी कर दी जाएगी।

- कपिल जैन, सहायक अभियंता, सेक्टर-४

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग