4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Watch : प्रदर्शन के बाद जारी हुए कम बोनस के आदेश

- निगम कर्मचारियों में रोष
less than 1 minute read
Google source verification
Watch : प्रदर्शन के बाद जारी हुए कम बोनस के आदेश

Watch : प्रदर्शन के बाद जारी हुए कम बोनस के आदेश

धीरेंद्र् कुमार जोशी/उदयपुर. विद्युत निगम के कर्मचारियों को दीपावली पूर्व बोनस नहीं मिला। इसे नाराज कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बोनस के आदेश तो हुए, लेकिन बोनस कम होने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के आह्वान पर दीपावली पर्व पर बोनस के आदेश प्रसारित न करने पर बिजली कर्मचारियों ने महासंघ के बैनर तले राजस्थान के संपूर्ण व्रत मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उदयपुर जिले में भी पटेल सर्कल स्थित मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। महासंघ के महामंत्री विजय सिंह वाघेला ने बताया कि दीपावली पर बिजली कर्मचारी 24 घंटे काम करता है इसके बावजूद आज तक बिना प्रदर्शन बोनस के आदेश जारी नहीं किए गए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद प्रशासन द्वारा बोनस के आदेश प्रसारित किए गए, परंतु गत वर्ष से भी कम। गत वर्ष 6997 रुपए बोनस दिया गया था, जबकि इस वर्ष 6774 के आदेश जारी किए गए। परिवीक्षा काल एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया जा रहा है जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजमेर विद्युत श्रमिक संघ कार्यकारी अध्यक्ष भरत किशोर सुवालका, राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम से सुरेश चंद्र शर्मा, महामंत्री डालचंद डांगी, महेंद्र सिंह, भारतीय मजदूर संघ महामंत्री प्रतीक सिंह राणावत, अजमेर श्रमिक संघ संगठन मंत्री लाल सिंह पवार, अजमेर डिस्कोम मंत्री राजकुमार सुथार एवं सभी उपखंडों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।