घायल छात्र का अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम ने हेल्थ बुलेटिन जारी कर कहा है कि फिलहाल घायल छात्र की हालत स्थिर बनी हुई है। उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर ने जानकारी दी कि घायल बच्चे की स्थिति गंभीर है, क्योंकि उसकी अंतड़ियां कट गई थीं और खून बहुत अधिक बह गया था। रिकवरी में कितना समय लगेगा। यह कहना अभी कठिन है। खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।