दरअसल, उदयपुर शहर में शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़े के बाद एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। घटना को लेकर शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों ने प्रदर्शन कर बाजार बंद करवा दिए। इस दौरान धर्म स्थलों पर पत्थर फेंकने के साथ ही कई जगह तोड़फोड़ की गई। उग्र भीड़ ने 6 वाहनों में आग लगा दी और 12 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। वहीं, धार्मिक स्थलों व दुकानों में पथराव किया। जिससे 10 से अधिक दुकानों में नुकसान हुआ है।