5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर ओर रंग जमा रही मेवाड़ की खेल प्रतिभाएं

खेल स्पर्धाओं में उत्साह का माहौल, उदयपुर के ग्रामीण खिलाडिय़ों ने जीते कई पदक
2 min read
Google source verification
Udaipur players won medals

हर ओर रंग जमा रही मेवाड़ की खेल प्रतिभाएं

उदयपुर . लेकसिटी की खेल प्रतिभाएं रंग जमा रही है। जिलास्तर, राज्यस्तर की स्पर्धाओं में कई पदक जीत चुके उदयपुर के खिलाड़ी अगले चरण की स्पर्धाओं के लिए कमर कस चुके हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों में ज्यादातर संख्या उदयपुर के ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं की है।
आशीष वेस्ट जोन चैम्पियन
अजमेर के मेयो कॉलेज में हुई सीबीएसई वेस्ट जोन बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 49 किलो वर्ग में सीपीएस न्यू भूपालपुरा में 12वीं के छात्र आशीष मेनारिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया। आशीष 21 से 24 नवंबर तक हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आशीष ने गत वर्ष भी इसी वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। निदेशिका अलका शर्मा, निदेशक दीपक शर्मा, प्राचार्य पूनम राठौड़ ने सराहना की।
फिला के 2 खिलाड़ी राज्यस्तर पर चयनित
एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में राउमावि फिला कुराबड़ के विद्यार्थियों ने एथेलेटिक्स में बेहतर प्रदर्शन किया। सराड़ा में 14 वर्ष वर्ग में विश्वराजसिंह शक्तावत ने 80 मीटर बाधा दौड़ को 15 सेकंड के मानक समय से भी कम 14.19 सेकंड में पूरी की। 19 वर्ष 3 किलोमीटर वॉक को मंजू पटेल ने 17.22 मिनट में पूरा किया। दोनों ही राज्यस्तर के लिए चयनित हुए। प्रधानचार्य मो. अख्लाक शेख ने बताया कि प्रशिक्षण देव रावत ने दिया।
खुमाराम ने जीती दौड़
राउमावि धार के खुमाराम गमेती ने राउमावि पनेरियों की मादड़ी में आयोजित 63वीं जिलास्तरीय 17-19 वर्षीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 17 वर्ष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में लगातार दूसरे वर्ष प्रथम स्थान पाया। संस्था प्रधान सत्यनारायण सुथार के अनुसार अतिथि प्रवीण यादव ने विजेता खुमाराम को पदक प्रदान किया।
भावना ने जीता स्वर्ण पदक
64वीं जिलास्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से संचालित मॉडल पब्लिक रेजिडेंशियल स्कूल ढिकली की छात्रा भावना मीणा ने लम्बी कूद में स्वर्ण पदक जीता। शिला मीणा ने बताया कि भावना ने अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने पदक प्रदान किया।
नेशनल गेम्स में खान निर्णायक
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 65वें नेशनल स्कूल गेम्स में राजस्थान से जुबेर खान को शामिल किया गया है। टीएफआई अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सुमनाक्षेर ने बताया कि अगले माह रायपुर छत्तीसगढ़ में होने वाले टूर्नामेंट के लिए खान को निर्णायक मंडल में शामिल किया है। सचिव सौरभ सुमन झा ने बताया कि खान थाई बॉक्सिंग में निर्णायक रहेंगे।
क्रिकेट संघ सचिव का अभिनन्दन
राजस्थान क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित सचिव महेंद्र शर्मा के उदयपुर पहुंचने पर जिला क्रिकेट संघ ने अभिनन्दन किया। पूर्व रणजी सलेक्टर विवेक भान सिंह, बलवंत शर्मा, अरविन्द शर्मा मौजूद थे। जिला संघ उपाध्यक्ष अनीश इकबाल, हर्षवर्धन जैन, नारायणसिंह, संयुक्त सचिव शहीद, राकेश खोखावत आदि मौजूद थे। संचालन सुरेश सोनी ने किया। जानकारी अध्यक्ष मनोज भटनागर ने दी।
गौतम व प्रवर्धमन विजेता
चेस इन लेकसिटी व भास्करन चेस एकेडमी की मेजबानी में लेकसिटी ओपन शतरंज प्रतियोगिता हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिम्मत सिकलीगर, मुनिम गहलोत, राजेन्द्र परिहार, सीपी वर्मा और राजेन्द्र तेली थे। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में शहर के 102 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। सचिव विकास साहु ने बताया कि हेमेन्द्रसिंह मकवाना, रामवीर सिंह, ऋषि शर्मा, मुस्कान वर्मा, भावेश पण्डियार, श्रेयांष बोहरा, सृष्टि भटनागर, अक्षिता जैन, गौतम कटारिया, आयुष लोढ़ा, दक्ष व्यास, कुनाल छाबड़ा, मानस चम्पावत, अनिषा जैन, धैर्य पोखरना, समर्थ याग्निक, भुवांशु भटनागर आदि का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।