
कांग्रेस सरकार के शासन में हुई भाजपा की बैठक में उठा भ्रष्टाचार का मुद्दा
उदयपुर/ फलासिया. udaipur political news स्थानीय भाजपा मंडल की रविवार को मादड़ी में हुई बैठक में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 ई के लिए अधिग्रहित की गई जमीन की मुआवजा राशि के बदले में सरकारी कार्मिकों की ओर से ली जा रही रिश्वत का मुद्दा गरमा गया। सोम व गरणवास के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जेब ढीली करने वाले किसान के खाते में भुगतान राशि समय पर जा रही है, जबकि अन्य प्रभावितों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। मामले में स्थानीय विधायक बाबूलाल खराड़ी ने ऐसे कार्मिकों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे पहले बैठक में बतौर अतिथि मंडल अध्यक्ष रतन गुर्जर, विधायक खराड़ी एवं अन्य पदाधिकारियों ने शिरकत की। मौके पर ही लोगों ने विद्युत निगम की ओर से नियमित बिजली मुहैया नहीं कराने की शिकायत भी की। ग्रामीणों ने बैठक में ही मादड़ी क्षेत्र के क्षतिग्रस्त भीमासागर बांध का भी जिक्र किया और इसके क्षतिग्रस्त हिस्से में तत्काल सुधार की आवश्यकता जताई। जगदीश कसौटा, भैरूलाल, विक्रम वेद सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्डपंच मौके पर मौजूद थे।
सियाखेड़ी गांव में हटाया अतिक्रमण
भटेवर. वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत तारावट के सियाखेड़ी गांव में रविवार को तहसीलदार की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। तहसीलदार बसंत सिंह मीणा के नेतृत्व में मौजूद पुलिस बल की उपस्थिति में गांव के एक अतिक्रमी की ओर से आम रास्ते व आंगनबाड़ी की जमीन पर पत्थर की दीवार को ढहाकर रास्ता साफ किया गया।
इससे पहले तत्कालीन तहसीलदार के कार्यकाल में स्थानीय लोगों की ओर से संबंधित अतिक्रमण की शिकायत कर इसे हटाने की मांग की गई थी। लेकिन, अतिक्रमी की ओर से मामले में जिला कलक्टर की अदालत में अपील की गई थी। यहां अदालत ने अपील को खारिज कर दिया था। इसके बाद आरोपी की ओर से पूर्व में हटाए गए स्थान पर आरोपी की ओर से लगातार दूसरी बार अतिक्रमण किया गया था। udaipur political news राजस्व निरीक्षक, पटवारी सुरेश सिंह और ग्राम पंचायत सचिव की उपस्थिति में जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया था।
Published on:
09 Dec 2019 06:00 am
