
उदयपुर की विश्व प्रसिद्ध फतेहसागर झील
Fateh Sagar Lake Over Flows : राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर शहर की शान विश्व प्रसिद्ध फतेहसागर झील लबालब होकर शनिवार को ओवरफ्लो हो गई। गणेश चतुर्थी के सुअवसर पर आज जिला कलेक्टर अरविन्द पोसवाल ने हजारों शहरवासियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर फतेहसागर के गेट खोले। इसके साथ ही समूचा उदयपुर खुशी से झूम उठा। पाल पर मौजूद लोगों ने जयकारे लगाकर खुशी व्यक्त की। उदयपुर में गत दिनों हुई लगातार बारिश से झीलों में तेजी से पानी की आवक हो रही है।
गत दिनों पिछोला झील के लबालब होने पर स्वरूपसागर के गेट खोले गये थे। इससे फतेहसागर का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। शनिवार को फतेहसागर का जलस्तर 13 फुट होने के बाद अपराह्न 1 बजे गेट खोलने की घोषणा की गई। अपराह्न ठीक 1 बजे आमजन को अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया गया। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने डाउन स्ट्रीम का जायजा लिया, ताकि पानी के बहाव से जनहानि नहीं हो।
यह भी पढ़ें -
इसके पश्चात जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त राहुल जैन, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा आदि ने विधिवत पूजा-अर्चना की। जिला कलेक्टर ने श्रीफल वधेर कर जल देवता को पुष्प अर्पित किए। इसके पश्चात एक-एक करके फतेहसागर के चार गेट 6-6 इंच क्षमता में खोले गए।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
07 Sept 2024 06:14 pm
Published on:
07 Sept 2024 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
